{"_id":"6a9d27fe13ed1f514603aa81","slug":"court-remanded-swatantra-bhardwaj-to-judicial-custody-for-one-day-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेपी प्रदर्शन में मारपीट मामला: स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से लगा झटका, एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेपी प्रदर्शन में मारपीट मामला: स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से लगा झटका, एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Sun, 06 Sep 2026 02:14 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:14 PM IST
सार
इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश के सामने पेश किया गया था। न्यायाधीश ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
स्वतंत्र भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंजली सिंह के आवास पर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। अब स्वतंत्र भारद्वाज को सोमवार को नामित एससी/एसटी अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश के सामने पेश किया गया था। न्यायाधीश ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और धमकी की धाराएं जोड़ीं। स्वतंत्र पर जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक किशोर कार्यकर्ता के पिता संजय के साथ मारपीट का आरोप है। साथ ही, पॉक्सो एक्ट का भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
भारद्वाज को शुक्रवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया था। यह कार्रवाई एक इंटरव्यू के बाद हुई, जिसमें भारद्वाज ने दावा किया था कि उन्होंने 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान संजय का सिर फोड़ दिया था और राजनीतिक रिश्तों की वजह से बच गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संजय को 60 टांके लगे थे और यह धारा 307 यानी हत्या के प्रयास का मामला है। पुलिस ने पहले कहा था कि चोटें मामूली थीं और स्टील के ब्रेसलेट से लगी थीं। बाद में भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने आत्मरक्षा में ऐसा किया।