फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से बेहाल दिल्ली, अन्ना नगर में नाला धंसने के कारण बह गईं झुग्गियां

Sun, 19 Jul 2020 12:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Jul 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Delhi many slum houses drowns in different areas
नाला धंसने के कारण बह गई झुग्गियां - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में एक दिन की मूसलाधार बारिश ने इतना विकराल रूप ले लिया कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कहीं सड़क पर बस डूब गई, तो कहीं दफ्तरों में पानी भर गया। इसी बीच मिंटो रोड पर जलभराव के बीच एक शव भी बहता हुआ नजर आया जिससे लोगों में सनसनी फैल गई। 


 
Heavy rain in Delhi many slum houses drowns in different areas
दिल्ली में नाला धंसने के कारण बह गईं झुग्गियां - फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्ना नगर में भारी बारिश के कारण नाला धंस गया, जिससे कई घर ढह गए। नाले के तेज बहाव में आसपास के पेड़ पौधे भी बह गए।


 
Heavy rain in Delhi many slum houses drowns in different areas
दिल्ली में नाला धंसने के कारण बह गईं झुग्गियां - फोटो : अमर उजाला
अन्ना नगर में नाले के पास ऊंची इमारतें तो नहीं थीं, लेकिन कई घर बने हुए थे। रविवार को हुई लगातार भारी बारिश के कारण नाला अचानक उफान पर आया और धंस गया। पानी के तेज बहाव ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Delhi many slum houses drowns in different areas
झुग्गियों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल आईटीओ के पास डब्ल्यूएचओ की बिल्डिंग है। उसके पास ही एक झुग्गी बस्ती है जो नाले के बराबर में बसी हुई है। भयंकर जलभराव के कारण बस्ती में पानी घुस गया और कई झुग्गियां बह गईं।
 
विज्ञापन
Heavy rain in Delhi many slum houses drowns in different areas
अन्ना नगर में धंसा नाला - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि दिल्ली में रविवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलजमाव से लोग परेशान हो गए। वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हुई। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण जाम लग गया और वाहन पानी से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed