फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खंभे से बांधकर नाइजीरियन को बेरहमी से पीटा, वीडियो फुटेज में सामने आई वारदात

Tue, 10 Oct 2017 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Nigerian national tied to a pole and beaten up by locals for alleged theft in Delhi's Malviya Nagar
nigerian beaten - फोटो : ani

दिल्ली के मालवीय नगर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया जिसमें कुछ लोग एक नाइजीरियन मूल के शख्स को खंभे से बांधकर पीट रहे हैं।

Nigerian national tied to a pole and beaten up by locals for alleged theft in Delhi's Malviya Nagar
nigerian beaten - फोटो : ani

वीडियो में दिख रहा है कि वह रहम की गुहार लगा रहा है लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आ रहा। जानकारी के अनुसार इस शख्स को लोग एक घर में चोरी करने के आरोप में रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद पीट रहे हैं। चोरी के आरोप में इस शख्स को पु‌ल‌िस ने ग‌िरफ्तार कर ल‌िया था और फ‌िलहाल वह जेल में है। वीड‌‌ियो के सामने आने के बाद द‌िल्ली पुल‌िस ने कहा है पुल‌िस ने वीड‌ियो का संज्ञान ल‌िया है और इस मामले की जो भी वैधान‌िक कार्रवाई होगी की जाएगी।


Nigerian national tied to a pole and beaten up by locals for alleged theft in Delhi's Malviya Nagar
nigerian beaten - फोटो : ani

चोरी की घटना 24 ‌स‌ितंबर की है और यह सामने आया वीड‌ियो भी उसी द‌िन का बताया जा रहा है। चोरी करने के बाद उसे पकड़कर खंभे से बांधा गया और फ‌िर चार पांच लोग उसे लाठी-डंडे से पीटते वीड‌ियो में देखे जा सकते हैं। वीड‌ियो में वहां मौजूद लोग यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं क‌ि 'लाल म‌िर्च लाओ, इस और मारो।' देखा जा सकता है क‌ि एक शख्स ने आरोपी का पांव पकड़ा है और बाकी लोग उसे छड़ी व डंडे से पीट रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Nigerian national tied to a pole and beaten up by locals for alleged theft in Delhi's Malviya Nagar
nigerian beaten - फोटो : ani
क्या है पूरी घटना- आरोप है कि नाइजीरियाई शख्स को 24 सितंबर को कृष्णा कुमार के घर में आलमारी खोलते हुए पकड़ा गया था। जब वह पुलिस के हवाले किया गया उस वक्त वह बुरी तरह से घायल था। तब पुलिस को बताया गया था कि वह भागने की कोशिश कर रहा था और सीढ़ियों से गिर गया। लेकिन आज एक मोबाइल वीडियो सामने आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई है।
विज्ञापन
Nigerian national tied to a pole and beaten up by locals for alleged theft in Delhi's Malviya Nagar
nigerian beaten - फोटो : ani
मार खाता हुआ नाइजीरियन हाथ जोड़कर बार-बार रो-रोकर विनती कर रहा था कि मुझे माफ कर दो। लेकिन उसे मारने वालों पर ऐसा खून सवार था कि उन्हें उसकी कोई बात सुनाई नहीं दी और वो सब उसे पीटते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed