फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाइजीरियन युवक की बेरहमी से पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 10 Oct 2017 09:59 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
case filed against those who beat Nigerian man ruthlessly
nigerian beaten - फोटो : ani

वीडियो वायरल होने के बाद नाइजीरियन युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चार अन्य की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला मालवीय नगर थाना इलाके का है।

case filed against those who beat Nigerian man ruthlessly
nigerian beaten - फोटो : ani

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार को एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में दिख रहा है कि मालवीय नगर के एक घर में कुछ लोग एक नाइजीरियन युवक को पोल से बांधकर पीट रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दक्षिण जिला पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये मामला 24 सितंबर का है। नाइजीरियन युवक का नाम अहमद है। इस समय वह जेल में है।

case filed against those who beat Nigerian man ruthlessly
nigerian beaten - फोटो : ani
सावित्री नगर, मालवीय नगर में रहने वाली कृष्ण कुमार(54)ने शिकायत दी थी कि अहमद उसके घर में घुस गया था। उसने आलमारी से महंगा सामान चुरा लिया था। आवाज होने पर उसकी आंख खुल गई और अहमद को पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार व उसके साथियों ने अहमद को पकड़कर पोल से बांध दिया था और डंडों से उसकी पिटाई कर दी थी। इसका किसी ने वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
case filed against those who beat Nigerian man ruthlessly
nigerian beaten - फोटो : ani
पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्जकर अहमद को गिरफ्तार कर लिया था और उसे जेल भेज दियाथा। हालांकि मेडिकल जांच में अहमद ने पिटाई से आई अपनी चोटों के बारे में बताया नहीं था। अहमद ने बताया था कि  सीढ़ियों से गिरने से चोट आई हैं।
विज्ञापन
case filed against those who beat Nigerian man ruthlessly
nigerian beaten - फोटो : ani
वीडियो सामने आने के बाद सच्चाई सामने आई है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने मीडिया को बताया कि वीडियो सामने आने के बाद कृष्ण कुमार व उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके चार साथियों की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed