{"_id":"6aa17d8766443b32d30befb3","slug":"wazirabad-kayaking-academy-in-five-years-many-players-have-made-a-name-for-themselves-at-the-national-level-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-784-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीराबाद कयाकिंग अकादमी : पांच सालों में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीराबाद कयाकिंग अकादमी : पांच सालों में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
विज्ञापन
दर्जनों युवाओं को मिली पुलिस व सुरक्षा बलों में नौकरी
सीमित संसाधनों के बावजूद खेल व रोजगार का माध्यम बनी अकादमी
चिराग गुप्ता
पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार की वजीराबाद कयाकिंग स्पोर्ट्स अकादमी आज पूर्वी दिल्ली के युवाओं के लिए उम्मीद व सफलता का केंद्र बन रही है। 31 जनवरी 2021 को कोच विनोद रावल की ओर से शुरू की गई इस अकादमी ने सीमित संसाधनों के बावजूद पिछले पांच वर्षों में कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
अकादमी के खिलाड़ी तरुण व योगेश ने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, जबकि सुमित, निक्की, अक्षय, कोमल, अमन व सलोनी जैसे खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा, कई युवाओं ने खेल कोटे के तहत दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस, सीएपीएफ व अन्य सरकारी सेवाओं में नौकरी प्राप्त की है।
कोच विनोद रावल ने बताया कि अधिकांश खिलाड़ी निम्न आय वर्ग से आते हैं, जिनके लिए खेल जीवन बदलने का माध्यम है। अकादमी ने न केवल खिलाड़ी तैयार किए, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण भी सिखाया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी आशीष ठाकुर ने बताया कि अकादमी से जुड़ने के कारण युवा नशे व अपराध से दूर हो रहे हैं। प्रशिक्षकों का कहना है कि अतिरिक्त संसाधनों से और अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है, फिर भी अकादमी ने अपनी मेहनत व समर्पण से जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे किसी बड़े संस्थान से कम नहीं हैं।