फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demolition drive following Satya Niketan incident MCD swings wrecking ball across 12 zones

सत्य निकेतन हादसे के बाद ध्वस्तीकरण कार्रवाई: एमसीडी का 12 जोन में चला हथौड़ा, 34 भवनों में तोड़फोड़, 17 सील

Wed, 09 Sep 2026 10:18 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 09 Sep 2026 10:18 PM IST
सार

सत्य निकेतन पीजी भवन ढहने के बाद एमसीडी ने अवैध व खतरनाक भवनों के खिलाफ अभियान तेज किया। बुधवार को 12 जोनों में 34 भवन ध्वस्त कर 17 संपत्तियां सील कीं।

विज्ञापन
Demolition drive following Satya Niketan incident MCD swings wrecking ball across 12 zones
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्य निकेतन में बहुमंजिला पीजी भवन ढहने की घटना के बाद एमसीडी ने खतरनाक भवनों और अवैध निर्माण के खिलाफ आपने अभियान का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। उसने मंगलवार की तुलना में बुधवार को व्यापक कार्रवाई की। उसने बुधवार को सभी 12 जोनों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 34 भवनों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई, जबकि 17 संपत्तियां सील कर दी गईं। इसके अलावा 22 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और चार संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए। 

विज्ञापन

एमसीडी की कार्रवाई दिल्ली के मास्टर प्लान और भवन उपनियमों के उल्लंघन, अनधिकृत निर्माण और खतरनाक एवं संरचनात्मक रूप से असुरक्षित भवनों के खिलाफ शुरू की है। इस कड़ी में एमसीडी ने बुधवार को जामा मस्जिद के कूचा चेलन स्थित संपत्ति संख्या 1412 में ग्राउंड फ्लोर की छत के दो पैनल और एक पार्टिशन दीवार तोड़ी। वहीं बाजार सीताराम की सड़क प्रेम नारायण स्थित संपत्ति संख्या 3881 में भी अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नगर और सेक्टर-17 द्वारका में खतरनाक घोषित संपत्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। एमसीडी के मुताबिक ये कार्रवाई संरचनात्मक रूप से असुरक्षित भवनों को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। उसने राणा प्रताप बाग की संपत्ति संख्या सी-1/19 में तीसरी मंजिल की आरसीसी छत के चार पैनल और पहली मंजिल की आरसीसी स्लैब का एक पैनल ध्वस्त किया गया। गैस कटर से सरिया काटने के साथ दूसरी मंजिल की ईंट की दीवारें भी तोड़ी गईं। मॉडल टाउन के सरदार नगर स्थित डी-2ए में भी तीन आरसीसी स्लैब पैनल ध्वस्त किए गए और गैस कटर से सरिया काटा गया।

विज्ञापन

एमसीडी ने कहा है कि अनधिकृत निर्माण, संपत्तियों के दुरुपयोग और खतरनाक भवनों के खिलाफ कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज की जाएगी। उसके अनुसार ऐसी कई अन्य संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है, जिनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed