फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के इस कोने में है एक्जिक्यूटिव लाउंज, थियेटर-मसाज सेंटर और भी है बहुत कुछ...

Tue, 27 Feb 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
new delhi railway station secret waiting area with theatre massage centre and many more facility
waiting room of ndls

भारतीय रेलों और रेलवे स्टेशनों की हालत किसी से छिपी नहीं है। हालांकि अब तस्वीर काफी बदल चुकी है लेकिन हम ये कल्पना भी नहीं कर पाते हैं कि किसी रेलवे स्टेशन पर कोई ऐसा सीक्रेट कोना है जो बड़े-बड़े एयरपोर्ट लाउंज को भी मात दे सकता है।

new delhi railway station secret waiting area with theatre massage centre and many more facility
waiting room of ndls - फोटो : irctc website

लेकिन ये सच है कि नई दिल्ली एक ऐसा भारतीय रेलवे स्टेशन है जिसका एक सीक्रेट कोना ऐसा है जो किसी भी एयरपोर्ट लाउंज को मात दे सकता है। दरअसल यह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बना लक्जरियस वेटिंग रूम है, जिसके बारे में कम लोगों को पता है। मालूम हो कि यह लाउंज प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर है। इस बेहद खास लाउंज की देखरेख IRCTC करता है।

new delhi railway station secret waiting area with theatre massage centre and many more facility
waiting room of ndls

इस वेटिंग रूम में यात्रियों के लिए जो खास सुविधाएं हैं सुनकर आप हैरान रह सकते हैं। यहां रिक्लाइनर्स के साथ नैपिंग जोन(सोने के लिए जगह), मसाज सेंटर, एक छोटा 5डी मूवी थियेटर, परिवार के लिए कमरे, एक बिजनेस सेंटर, कम कीमत में ड्रिंक्स और बुफे के साथ बैठने के लिए आरामदायक सिंटिंग एरिया भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new delhi railway station secret waiting area with theatre massage centre and many more facility
waiting room of ndls - फोटो : irctc website

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद ये एक्जिक्यूटिव लाउंज देश का अपनी तरह का पहला लाउंज है। और क्या जानते हैं कि इसकी कीमत क्या है? यहां शुरुआत के दो घंटों के लिए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस 150 रुपए है। इसके बाद हर बढ़ते घंटे के लिए 55 रुपए देने होंगे। यहां एक लगेज स्टोरेज भी है जिसे आप अतिरिक्त पैसे देकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां की बुकिंग ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
new delhi railway station secret waiting area with theatre massage centre and many more facility
waiting room of ndls

इस लाउंज में एंट्री करते वक्त यात्रियों को एक स्मार्ट कार्ड भी दिया जाता है जिससे वो यहां बिताए गए समय को ट्रैक कर सकते हैं। ऐसा ही एक लाउंज प्लेजफॉर्म नंबर 1 की तरफ बनाने की योजना भी बन रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed