वाह भाई साहब, दूसरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों का चालान काटने वाले पुलिसकर्मी स्टाफ का रौब दिखा खुद ही शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं, मगर वे भूल जाते हैं कि दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। ‘हेलमेट जरूरी होता है’ अभियान के तहत सोमवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो यह स्थिति सामने आई। आलम यह था कि बिना हेलमेट चलने वाले कई पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट भी या तो टूटी हुई थी या फिर मानकों के अनुरूप नहीं थी। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरे इन पुलिसकर्मियों को कहीं यातायात पुलिस ने रोका नहीं, क्योंकि ये तो स्टाफ वाले हैं। इनका चालान कैसे किया जा सकता है।
साहब वर्दी में हैं इन्हें कौन रोकेगा, जब कानून के रखवालों ने सरेआम उड़ाई नियमों की धज्जियां
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन