नेहा धूपिया अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली है। नेहा की शादी की खबर मिलने से सभी लोग हैरान हैं कि इस सीक्रेट वेडिंग को कब प्लान किया गया। खैर, हम आपको बताने जा रहे हैं कि बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पहला फायदा तो यही होता है कि बेस्ट फ्रेंड आपको बहुत अच्छे से जानता है। आपकी अच्छी बुरी सभी बातों का अच्छे से समझता है। जो कोई दूसरा नहीं समझ सकता है। दोस्त से आप सभी प्रकार की बात को शेयर कर सकते हैं। बेस्ट फ्रेंड को पता होती है कि आपको कौन सी बात अच्छी-बुरी लगती है। इससे अंडरस्टैंडिंग और बेहतर होती है।
अपने बेस्ट फ्रेंड के सामने आप वैसे होते हैं जैसे रियल लाइफ में होते हैं। उसके आगे कोई बात छुपाने या किसी प्रकार के दिखावा की जरुरत नहीं होती है। जिससे उसे इंप्रेस किया जा सके। बेस्ट फ्रेंड को एक-दूसरे के बारे में अच्छी और बुरी बात दोनों पता होती है, इसलिए किसी बात को छुपाने की जरुरत नहीं पड़ती है। आपका फ्रेंड हमेशा आपके साथ होता है।
बेस्ट फ्रेंड एक-दूसरे से हर बात में सलाह लेते रहते हैं, इससे किसी भी काम को करने में आसानी रहती है। दोनों बिना कुछ कहे एक-दूसरे की परेशानी को अच्छे से समझ जाते हैं। अक्सर बेस्ट फ्रेंड्स के बहुत से दोस्त कॉमन होते हैं, इससे किसी भी माहौल में आपको एक कंफरटेबल जोन मिल जाता है। अगर दोस्त आपका जीवन साथी है तो आप उससे कई टॉपिक्स पर बिना डरे बात कर सकते हैं।
आपका बेस्ट फ्रेंड वही होता है जिससे आपने कई राज साझा किया हो, वो सभी बातें किसी को पता ना चले, इसलिए उनके बीच एक अंडरस्टैंडिंग बनी रहती है। वे एक-दूसरे के फैमिली से वाकिफ होते हैं, इसलिए वहां एडजस्ट करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है। बेस्ट फ्रेंड को आपकी सैलरी और फाइनेंशियल परिस्थितियों के बारे में बहुत अच्छे से पता होता है, इसलिए वे एक-दूसरे से बेवजह पैसे नहीं खर्च करवाते हैं। वो आपकी रियल स्थति को समझते हैं और उसमें खु्श रहते हैं।