फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

Thu, 16 Jul 2015 01:13 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

murder of two brothers near rajniwas in delhi

मंगलवार रात राजनिवास (एलजी हाउस) से चंद कदमों की दूरी पर एक स्कूल में दो सगे भाइयों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उनकी शिनाख्त गांव हैतलपुर,अलीगढ़ निवासी सुनील (30) और अनिल (22) के रूप में हुई है। सुनील स्कूल में गार्ड था। अनिल भी रात में भाई के पास ही सोता था। रात के समय अज्ञात बदमाशों ने दोनों भाइयों के हाथ-पैर बांधकर लोहे के पाइप और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। स्कूल के प्रिंसिपल रूम से कुछ नगद, मोबाइल और अन्य सामान गायब हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।


एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

murder of two brothers near rajniwas in delhi

पुलिस के मुताबिक सुनील और अनिल अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस स्थित दिल्ली यूनाइटेड क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पीछे बने मकान में रहते थे। सुनील के परिवार में मां शीला देवी, पत्नी सीमा और पांच साल का बेटा अरमान है। सुनील के पिता हीरालाल इसी स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। अचानक उनकी मौत की वजह से सुनील को स्कूल में गार्ड की नौकरी मिल गई थी। वहीं अनिल 12वीं की पढ़ाई करने के बाद छोटा-मोटा काम करता था।

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

murder of two brothers near rajniwas in delhi

सुनील स्कूल की सुरक्षा की वजह से मेन गेट के पास चारपाई बिछाकर सोता था। अनिल भी रात को उसके पास ही चला जाता था। मंगलवार रात को दोनों भाई गेट के पास ही सो रहे थे। इस बीच बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल आए लोगों ने दोनों भाइयों की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। सुनील का शव चारपाई पर था। उसके शरीर पर मच्छरदानी डाली हुई थी। वहीं चंद कदमों की दूरी पर फर्श पर अनिल का शव पड़ा हुआ था। दोनों भाइयों के हाथ-पांव बांधकर उनके सिर पर लोहे के पाइप व पत्थर से वारकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

murder of two brothers near rajniwas in delhi

शव के पास एक पत्थर, लोहे का पाइप और खून से सने सर्जिकल दस्ताने पड़े हुए मिले हैं। स्कूल प्रिंसिपल के रूम से 24 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल व कुछ अन्य सामान गायब हैं। कमरे का सारा सामान भी बिखरा हुआ है। पुलिस लूटपाट समेत अन्य दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। बृहस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, उपमुख्यमंत्री भी स्कूल पहुंचे और मारे गए भाइयों के परिजनों से मिले।

विज्ञापन

एक काली रात ने हमेशा के लिए अंधेरी कर दी इस मां की दुनिया

murder of two brothers near rajniwas in delhi

सिविल लाइंस इलाके में दोहरे हत्याकांड को बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देते समय बदमाशों ने स्कूल के गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के तार को निकाल दिया। हालांकि पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि स्कूल में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे नाइट विजन नहीं हैं। फिंगर प्रिंट छुपाने के लिए बदमाशों ने सर्जिकल दस्ताने पहनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को शव के पास से एक जोड़ी खून से सने दस्ताने भी बरामद हुए हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि स्कूल के पीछे की दीवार फांदकर पांच या छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed