फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटी हत्याकांड: 4 साल से लिवइन में रह रहे विनय ने क्यों की हत्या?, जानकारों ने खोला बड़ा राज

Wed, 11 Mar 2020 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
mother and daughter murder case Samarita was in Livin for 4 years with Vinay
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस न्यू अशोक नगर के वसुंधरा एन्क्लेव में हाईप्रोफाइल हत्याकांड की वजह तलाशने में जुटी है। अगर समरिता के लिवइन पार्टनर विनय उर्फ विक्रांत और उसके दोस्त का वारदात में हाथ है तो उसका कारण क्या है। विनय दिल्ली की अमर कालोनी के गढ़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच में पुलिस को पता चला कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिये करीब 4 साल पहले समरिता की दोस्ती विनय से हुई। 
mother and daughter murder case Samarita was in Livin for 4 years with Vinay
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
लिवइन में दोनों ने वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में मां सुमिता के साथ रहना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समरिता व उनका परिवार विनय की आर्थिक मदद भी करता था, लेकिन कुछ दिनों से समरिता व विनय के बीच अनबन थी। 
mother and daughter murder case Samarita was in Livin for 4 years with Vinay
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
परिवार के एक करीबी ने बताया कि सुमिता ने काफी साल पहले दिल्ली के विकासपुरी निवासी एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। उनकी मौत के बाद मां-बेटी ने अकेले ही वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में रहना शुरू कर दिया। नोएडा से स्कूली शिक्षा के बाद समरिता ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother and daughter murder case Samarita was in Livin for 4 years with Vinay
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
वह करीब ढाई माह से दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग कर रही थी। एक टीवी सीरियल में काम कर चुके विनय से समरिता की मुलाकात हुई तो वह उससे काफी प्रभावित हुई। दोनों साथ घूमने लगे। इस बीच विनय ने अपना घर छोड़कर समरिता के साथ ही रहना शुरू कर दिया। कुछ जानकारों ने बताया कि पिछले कुछ माह से दोनों के संबंधों में खटास थी। 
 
विज्ञापन
mother and daughter murder case Samarita was in Livin for 4 years with Vinay
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला
उनके बीच अक्सर झगड़ा हो जाता था। रविवार रात को विनय अपने दोस्त के साथ समरिता के घर पहुंचा था। इस बीच, देर रात 2:51 बजे उसे मेन गेट को कार से टक्कर मारकर भागते हुए देखा गया। विनय समरिता की ही कार लेकर फरार हुआ है। पुलिस मान रही है कि विनय ने ही वारदात को अंजाम दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed