फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को बताया कैसे खेलें होली

Mon, 09 Mar 2020 11:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
CBSE told the candidates how to play Holi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

होली के बाद 12 मार्च को सीबीएसई दसवीं की गणित की परीक्षा है। साथ ही इन दिनों परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों में कोरोना वायरस को लेकर डर का माहौल है। इसके लिए सीबीएसई ने परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षित होली खेलने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। साथ ही सीबीएसई ने कहा है कि छात्रों को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है।



परीक्षार्थी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी साफ-सफाई के मानकों का पालन करते हुए अपने को सुरक्षित रख सकते हैं। सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं।

CBSE told the candidates how to play Holi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

होली के दिन सुबह हल करें सैंपल पेपर

सीबीएसई का होली के दौरान परीक्षार्थियों को सलाह है कि वह अपने दिन की शुरुआत जल्दी करें, सबसे पहले तीन घंटे के सैंपल पेपर को हल करें। देखा गया है कि होली का त्यौहार दोपहर बाद शुरू होता है, ऐसे में दिन की शुरुआत में पहले पढ़ाई कर लें। ऐसे में होली खेलने से पहले आपको चार घंटे पढ़ने के लिए मिल जाएगा।

न छूटने वाले रंगों से बचें

सीबीएसई ने छात्रों से कहा है कि न छूटने वाले रंगों से बचें, इस बात की सावधानी बरतें। स्थायी रंग मेें होने वाले केमिकल रिएक्शन से आपके शरीर पर चकत्ते पड़ सकते हैं, इससे बचें। परीक्षार्थी एवं उनके घर वाले रंग खेलने के लिए दो से तीन घंटे का समय तय करें। परीक्षा के बीच होली के लिए तीन घंटे अलग से समय तय करना समझदारी होगी, होली खेलने के बाद थोड़ा आराम भी करें। इसके बाद पानी और रंग से दूर रहें।

अजनबियों से न खेलें होली

सीबीएसई ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सलाह दी है कि किसी को अपने चेहरे पर रंग न लगाने दें। होली उन्हीं लोगों के साथ खेलें जिन्हें आप व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। होली पर अजनबियों से हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें। हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें। होली खेलने के बाद हाथों को अच्छी तरह धो लें और नहाकर आराम करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed