{"_id":"58f88c614f1c1b3874473ce6","slug":"most-bizzare-protest-at-jantar-mantar-this-time-man-with-modi-mask-attacks-with-hunter-on-farmers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जंतर-मंतर पर कराहते रहे किसान, कोड़े बरसाते रहे 'मोदी'!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जंतर-मंतर पर कराहते रहे किसान, कोड़े बरसाते रहे 'मोदी'!
Sat, 22 Apr 2017 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
किसानों पर कोड़े बरसाते रहे मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस तस्वीर को देखकर आप चौंक सकते हैं। लेकिन चौंकने से ज्यादा ये तस्वीर भावुक कर देने वाली है। असल में ये तस्वीर किसानों के दर्द को बयां करती है। भूखे नंगे रहकर भी जब इनकी आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंची तो फिर उन्होंने एक ऐसा तरीका अपनाया जो शायद इन किसानों की आवाज उस मुकाम तक पहुंचा दे।
2 of 7
किसानों पर कोड़े बरसाते रहे मोदी
- फोटो : अमर उजाला
असल में किसान चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी तक उनकी गुहार पहुंचे। तमिलनाडु से आए सूखे और कर्ज से पीड़ित ये किसान पिछले एक महीने से ये किसान जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन किसानों ने मोदी का मुखौटा पहने एक शख्स से कोड़े भी खाए। ये दिखाने की कोशिश है कि अब तो मोदी जी इनकी पुकार सुन लें।
3 of 7
किसानों पर कोड़े बरसाते रहे मोदी
- फोटो : अमर उजाला
कभी नग्न प्रदर्शन, तो कभी जिंदा चूहे और मरे सांप को मुंह में लेकर प्रदर्शन करने वाले इन किसानों का प्रदर्शन दुनिया के सबसे अजीबो-गरीब प्रदर्शनों में से एक बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
किसानों पर कोड़े बरसाते रहे मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मरे किसानों की खोपड़ियां लेकर प्रदर्शन करने से शुरु हुआ ये आंदोलन कई मुकाम पार कर चुका है। ये किसान तो पीएमओ के बाहर नग्न प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन इन्हें फिर भी पीएम मोदी से अबतक न मिल पाने का मलाल है। शायद इसीलिए ये जंतर मंतर पर 'मोदीजी मोदीजी, जंतर मंतर आओजी' का नारा लगाते रहते हैं। अब तक कई तरीके अपना चुके इन किसानों के पास प्रदर्शन के तरीकों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
किसानों पर कोड़े बरसाते रहे मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मोदी का मास्क पहने शख्स से कोड़े खाने के बाद इन किसानों ने पागल हो चुके लोगों की तरह प्रदर्शन किया। इन्होंने फटे कपड़े गले में बोतलों की माला डालकर प्रदर्शन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।