फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का ससुराल में तांडव, घंटों नौटंकी के बाद मिली जमानत

Mon, 29 Apr 2019 03:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 29 Apr 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan forcefully enter in laws house furor at midnight held see photo
- फोटो : अमर उजाला
साल 2018 में पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आईं भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार जैसी खबरें सामने आ रही हैं उनकी मानें तो वह जल्द ही जेल भी जा सकती हैं और इस वक्त उन्हें पुलिस ने नजरबंद कर रखा है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या है पूरा मामला और आधी रात को अपने ससुराल पहुंच हसीन जहां ने मचाया कैसा तांडव, तस्वीरें भी देखिए...
mohammed shami wife hasin jahan forcefully enter in laws house furor at midnight held see photo
- फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार की शाम अचानक अपने ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंच गईं। बेटी बेबो और उसकी आया के साथ वह घर में दाखिल हो गईं। हसीन के कदम से घर पर मौजूद सास और देवर से नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामे पर घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हसीन के घर में दाखिल होने पर शमी की मां ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को हसीन जहां को ससुराल से हिरासत में ले लिया। देर रात 1 बजे पुलिस ने हसीन को घर से निकाल कर जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में नजरबंद कर दिया था। सोमवार की सुबह पुलिस ने शांति भंग में चालान कर हसीन जहां को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां पर हसीन जहां जमानत न कराने की जिद पर अड़ी रही। बाद में वकीलों के समझाने पर हसीन ने जमानत करा ली। इसके बाद ससुराल सहसपुर के लिए रवाना हो गई।

mohammed shami wife hasin jahan forcefully enter in laws house furor at midnight held see photo
- फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद शमी की मां का आरोप है कि हसीन जबरदस्ती घर में घुस गई है और उन्हें बाहर निकाल दिया गया है। हसीन को घर से बाहर निकाला जाए। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच मार्च 2018 से विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने शमी के परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan forcefully enter in laws house furor at midnight held see photo
- फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम हसीन जहां बेटी बेबो के साथ अचानक ससुराल सहसपुर अलीनगर में आ धमकीं। ससुराल में उनकी सास अंजुम और देवर मोहम्मद कैफ मौजूद थे। हसीन बेटी के साथ घर में दाखिल हो गईं। जिसे लेकर सास और देवर से उनकी बहस हुई।

विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan forcefully enter in laws house furor at midnight held see photo
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद घर में हंगामा शुरू हो गया। हसीन जहां के ससुराल पहुंचने पर हालात को देखते हुए डिडौली पुलिस ने महिला थाना की प्रभारी को मौके पर बुला लिया। घर में पहुंची महिला एसओ को हसीन जहां ने दो टूक जवाब दिया, वह अपने पति के घर आई है। ये मेरा और मेरे पति का घर है। मैं यहीं पर रहूंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed