फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा का टैटू बताता है, कैसी जिंदगी जीना चाहती है वो, क्या यही हत्या की वजह?

Mon, 29 Apr 2019 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 29 Apr 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
rohit shekhar murder case apoorva tattoo shows her way of life is this the cause of murder
रोहित शेखर के घर पहुंच पुलिस कर रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या मामले में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला के बारे में एक खुलासा हुआ है जो ये बताता है कि वो कैसी जिंदगी जीना चाहती है। माना तो ये भी जा रहा है कि रोहित की हत्या की वजह यही हो सकती है...

rohit shekhar murder case apoorva tattoo shows her way of life is this the cause of murder
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार अपूर्वा अपने ऊपर किसी तरह का बंधन नहीं चाहती है। वह आजाद रहना चाहती थी। इस कारण ही उसने अपने कॉलर बोन पर फ्री वर्ल्ड(आजाद दुनिया) गुदवा रखा था। 

rohit shekhar murder case apoorva tattoo shows her way of life is this the cause of murder
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में भी अपूर्वा ने बताया था कि वह खुले विचारों की है और वह आजाद रहना चाहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब अपूर्वा को पछतावा हो रहा है। उसका कहना है कि जो हो गया वह हो गया... अब वह क्या कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये आजाद विचार की बात ही हत्या की वजह हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit shekhar murder case apoorva tattoo shows her way of life is this the cause of murder
अपूर्वा शुक्ला तिवारी

दिल्ली पुलिस एसोसिएशन को पत्र लिखेगी
पुलिस का कहना है कि उन्हें 22 अप्रैल को इंदौर जिला बार एसोसिएशन ने पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। दिल्ली पुलिस अब इंदौर जिला बार एसोसिएशन को पत्र लिखने जा रही है। इसमें बताएगी कि दिल्ली पुलिस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है। जांच को कोर्ट के सामने रखा जाएगा। जांच में कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है।

विज्ञापन
rohit shekhar murder case apoorva tattoo shows her way of life is this the cause of murder
शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित से पूर्व कर्मकांड करते एनडी तिवारी के ओएसडी के पुत्र कार्तिक राज साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित की मौत के बाद मायके वाले भी अपूर्वा के साथ हरिद्वार गए थे। पुलिस को आशंका है कि अपूर्वा रोहित की हत्या की बात किसी को बताई होगी या किसी तरह की सलाह ली होगी। इसलिए अपूर्वा पूछताछ में हर सवाल के जवाब सोच-समझकर दे रही थी। दिल्ली पुलिस बिसरा व डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed