फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नन्हीं योगी पर टिकीं सबकी निगाहें, 50 हजार लोगों के साथ किया योग

Mon, 20 Jun 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
minor yogi with Baba ramdev, 50 thousand people do yoga
बाबा ने कराया योग - फोटो : अमर उजाला

पतंजलि योग संस्थान द्वारा सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर में सोमवार को चौथे दिन भी योग करने वालों की भारी भीड़ रही। माना जा रहा है कि करीब 50 हजार लोगों ने स्वामी रामदेव के साथ योग क्रियाएं कीं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर बाबा ने लोगों को जमकर योगाभ्यास कराया।

minor yogi with Baba ramdev, 50 thousand people do yoga
बाबा के साथ नन्हीं योगी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने योग की सरल व सहज आसान विधियों के अंतर्गत अनुलोम -विलोम, कपालभाति,  प्राणायाम, शीतलाभस्तिका, बटरफ्लाई, चक्की आसन, नाड़ी शोधन, नेत्र, कर्ण एव कंठ शोधन व त्रिकोणासन आदि करवाए। स्वामी ने  कहा कि योग हमारी प्राचीन पद्धति है।

minor yogi with Baba ramdev, 50 thousand people do yoga
बाबा के साथ योग - फोटो : अमर उजाला

इसे अपना कर अपने जीवन में शरीर को ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं। हम सभी को एक जन्म मां की कोख से और दूसरा अध्यात्म रुपी जन्म योग से मिलता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुस्लिम देशों में भी योग का डंका बजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
minor yogi with Baba ramdev, 50 thousand people do yoga
योगा डे की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

इसकी शुरूआत दुबई से हो चुकी है। यहां तक की पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे राजनीतिक रूप से कमजोर और उथल-पुथल वाले देश के लोग भी धीरे-धीरे योग अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले 177 देशों ने अपना समर्थन दिया। इस बार दुनिया के 200 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
minor yogi with Baba ramdev, 50 thousand people do yoga
योगा डे की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

पलवल से योग शिविर में पहुंची छह वर्षीय लवली ने स्वामी रामदेव के मंच से योग के कठिन आसनों का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया। उसे देखकर बाबा भी हैरान रह गए। पहले तो स्वामी ने उसे माला पहनाया फिर उसे 5100 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।  इसके बाद रेवाड़ी जिला स्थित गोकुल घासेड़ा के विद्यार्थियों ने भी मंच पर कई प्रकार के योगासन किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed