फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   13-year-old boy killed friend of same age after being shoved while playing in faridabad

नाबालिग ने किया कत्ल: खेलते समय धक्का लगा, 13 साल के लड़के ने हमउम्र दोस्त को मारा, नुकीली चीज सीने में घोंपी

Tue, 06 Oct 2026 09:22 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 06 Oct 2026 09:22 AM IST
सार

हरियाणा के फरीदाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां खेलते समय धक्का लगने पर 13 साल के बच्चे ने हमउम्र दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी नाबालिग ने नुकीली चीज से दोस्त के सीने में वार किया। चार दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
13-year-old boy killed friend of same age after being shoved while playing in faridabad
faridabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स में रविवार शाम खेलते समय धक्का लगने को लेकर हुए विवाद में एक बच्चे ने नुकीली चीज से वार कर अपने हमउम्र दोस्त की हत्या कर दी। मृतक कन्नू और आरोपी बच्चे दोनों की उम्र 13 साल है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पांच अक्तूबर को बाल सुधार केंद्र भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतक के पिता यामीन की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बच्चे पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कन्नू परिवार के साथ आशियाना फ्लैट्स के ब्लॉक नंबर-14 में रहता था। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

रविवार शाम करीब छह से सात बजे के बीच वह अपनी एक वर्षीय बहन को गोद में लेकर घर के बाहर खेल रहा था। बहन को घर छोड़ने के बाद वह दोबारा खेलने के लिए बाहर आया। इसी दौरान वह आरोपी बच्चे के साथ खेलने लगा। खेलते समय दोनों में धक्का लगने पर कहासुनी हुई। 
विज्ञापन

इसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कन्नू के सीने पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और आरोपी वहां से भाग गया। परिजन उसे
तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन बोले-चाकू लेकर घूम रहा था, आरोपी के भाई ने हमला किया... पुलिस का इन्कार
नुकीली वस्तु को लेकर पुलिस और परिजनों के बयानों में अंतर है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले से जेब में चाकू लेकर घूम रहा था और उसने जानबूझकर कन्नू के सीने पर वार किया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के 15 वर्षीय बड़े भाई ने हमला किया और पकड़े गए 13 वर्षीय बालक की भूमिका सिर्फ धक्का देने तक थी। 

वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर पड़ी नुकीली वस्तु को गुस्से में उठाकर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई और माता-पिता की भूमिका से भी मना किया है।

मनोचिकित्सक ने कहा-सोशल मीडिया पर हिंसक कंटेंट के कारण बदल रहा बच्चों का व्यवहार
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ मनोचिकित्सक एमपी शर्मा के मुताबिक, आजकल सोशल मीडिया पर लगातार हिंसक कंटेंट आ रहे हैं। हिंसा से जुड़े वीडियो और रील्स का बार-बार संपर्क बच्चे की हिंसा के प्रति संवेदनशीलता कम कर सकता है और उसे सामान्य व्यवहार जैसा लगने लग सकता है।

मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल से परिवार और समाज में आमने-सामने संवाद और सहनशीलता भी प्रभावित होती है। कई शोधों में सोशल मीडिया व किशोरों के व्यवहार का संबंध सामने आया है।

आरोप: रंजिश रखने लगा था बच्चा
परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे चार दिन पुराना विवाद भी है। यामीन ने बताया कि खेल के दौरान कन्नू ने आरोपी बच्चे के बालों में च्युइंगम चिपका दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी के मन में इसी बात को लेकर गुस्सा था और रविवार शाम धक्का-मुक्की के दौरान उसने कन्नू पर हमला कर दिया।

 

अगले महीने बड़े भाई की है शादी
कन्नू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई आमिर की दिवाली के बाद शादी तय थी। परिवार पांच साल पहले अलीगढ़ से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed