{"_id":"5f35539b9fc7ce61016c0ad2","slug":"meteorological-department-predicts-rain-will-continue-for-next-one-week-in-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानसूनी बारिश में भीगी दिल्ली, सड़कें बनीं दरिया, एक हफ्ते ऐसा ही दौर चलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसूनी बारिश में भीगी दिल्ली, सड़कें बनीं दरिया, एक हफ्ते ऐसा ही दौर चलने की संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मानसून एक्सप्रेस ने बृहस्पतिवार दिन भर दिल्ली-एनसीआर को जमकर भिगोया। उमस भरी गर्मी से बारिश का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों को इससे राहत मिली है। हालांकि, देर रात से शुरू हुई तेज बारिश से दिल्ली के कई अंडरपास व सड़कें दरिया बन गईं। कई जगह पानी भरने लोगों को लंबे जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
2 of 5
पुल प्रह्ललाद पुर में अंडर पास करते वक्त बुग्गी से गिरे लोग
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में मानूसन के सक्रिय रहने से अगले एक हफ्ते तक औसत स्तर की बारिश होती रहेगी। पंद्रह अगस्त को भी बारिश होने का अनुमान मौमस विभाग ने लगाया है। उधर, तेज बारिश के बावजूद इस महीने का मानूसन अभी दिल्ली के हिस्से की भरपाई नहीं कर सका है। अभी भी सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश दिल्ली में हुई है।
3 of 5
बारिश के पानी से भरी सड़कें
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में पूरी दिल्ली में करीब 68.2 मिमी बारिश हुई है। ज्यादा बारिश देर रात में हुई है। 50 मिमी से ज्यादा बारिश सुबह 7:30 बजे तक रिकॉर्ड की गई। जबकि इसके अगले नौ घंटे में 15.6 मिमी बारिश हुई। दूसरी तरफ सबसे ज्यादा 99.2 मिमी बारिश आयानगर में दर्ज की गई। दूसरा नंबर पालम का रहा। यहां 24 घंटे में 93.6 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश के पानी से भरी सड़कें
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक अगस्त के 12 दिनों में दिल्ली में इस मानूसन की 72 फीसदी कम बारिश हुई थी। देर रात से शुरू हुई तेज बारिश ने इस आंकड़े को सुधारा है। बाजवूद इसके दिल्ली में अगस्त के पहले 13 दिनों में 14 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभग के वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले वक्त में जिस तरह का पूर्वानुमान है, उससे दिल्ली का मानसून बजट घाटे का नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
भारी बारिश से गिरा पेड़
- फोटो : amar ujala
हफ्ते भर बारिश का अंदेशा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर चलता रहेगा। स्वतंत्रता दिवस पर भी औसत दर्जे की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। 17 अगस्त तक भारी से औसत दर्जे के बीच बारिश होने का अनुमान है। जबकि इसके बाद हल्की बारिश होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।