फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: पानी में डूबी सड़क के बीचों-बीच बैठे सपा नेता जीतू शर्मा, कहा- इसे नगर निगम नहीं कहिए नरक निगम

Thu, 13 Aug 2020 04:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी रश्मि ओझा, अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 Aug 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad rain water logging SP leader jeetu sharma seat on tyre between water logged road protest against ghaziabad municipal corporation
सपा नेता जीतू शर्मा का अनोखा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

 गाजियाबाद में बीती रात बारिश के बाद गुरुवार सुबह को भी कुछ घंटे बारिश हुई। हमेशा की तरह ही इस बार भी गाजियाबाद की तमाम प्रमुख सड़कों समेत कई जगह पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इसका समाधान ढूंढने के लिए जिम्मेदार संस्था नगर निगम की लापरवाही इस बार फिर दिखाई दी। इसी सबके चलते सपा नेता जीतू शर्मा सड़क पर उतर आए और पानी में डूबी सड़क के बीचों-बीच बैठकर अनोखा प्रदर्शन करने लगे। देखें तस्वीरें और आगे पढ़ें कि जीतू शर्मा क्या बोले...

Ghaziabad rain water logging SP leader jeetu sharma seat on tyre between water logged road protest against ghaziabad municipal corporation
सपा नेता जीतू शर्मा का अनोखा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के नेता जीतू शर्मा ने नगर निगम को पोल खोलते हुए चंद मिनटों की बारिश के बाद सड़क पर जलभराव के दौरान बस की ट्यूब पर बैठकर अनोखा विरोध दर्ज किया। 

Ghaziabad rain water logging SP leader jeetu sharma seat on tyre between water logged road protest against ghaziabad municipal corporation
jeetu sharma - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के गोविंदपुरम में गंदगी और जलभराव की समस्या काफी समय से बनी हुई है जिसकी शिकायत वो लिखित और मौखिक रूप से स्थानीय पार्षद से लेकर आलाधिकारियों तक से कर चुके हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। महापौर से संपर्क किया तो कभी उनका कॉल उठता नहीं, उठता है तो बात नहीं हो पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad rain water logging SP leader jeetu sharma seat on tyre between water logged road protest against ghaziabad municipal corporation
jeetu sharma - फोटो : अमर उजाला
वो लगातार पिछले दो हफ्ते से इसकी शिकायत नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारियों से कर रहे हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है, कार्यवाही नहीं होती। उनका आरोप है कि आज जब बारिश पड़ी तो चंद मिनट की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी।
विज्ञापन
Ghaziabad rain water logging SP leader jeetu sharma seat on tyre between water logged road protest against ghaziabad municipal corporation
jeetu sharma - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता जीतू शर्मा ने बताया कि अगर जल्द से जल्द सफाई नहीं कराई गई तो वो अपने साथियों के साथ नगर निगम में जाकर धरने पर बैठ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि यह नगर निगम नहीं नरक निगम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed