सफदरजंग वारदात: दिल्ली में हत्या कर नेपाल बॉर्डर तक भाग चुके थे लुटेरे, एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश
उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला। हालांकि राजेश के मोबाइल नंबर से कैब चालक राजेंद्र का मोबाइल नंबर मिल गया। वारदात के बाद बदमाशों ने अपने मोबाइलों से सिम व बैटरी निकालकर फेंक दी थीं। वे राजेंद्र से भी बार-बार कह रहे थे कि वह अपना मोबाइल बंद कर ले।
आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये की कीमत की ज्वेलरी बरामद की गई है। यह बुजुर्ग दंपती के घर से लूटी गई थी। उन्होंने करीब 70 हजार रुपये नकद लूटे थे। इनमें से 55 हजार रुपये बरामद हो गए, जबकि बाकी ये खर्च कर चुके थे। वारदात के बाद से आरोपियों ने चाकू वारदात स्थल के पास के ट्रांसफार्मर के पास फेंका था। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। राजेश व ज्ञानेंद्र आदि मुजरिम हैं। इन्होंने ही कांता चावला की हत्या की है।
यह भी पढ़ें- 94 वर्षीय पति के सामने पत्नी की हत्या, 15 दिन पहले ही नौकरी पर लगा था आरोपी गार्ड, हुए कई खुलासे