दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एंक्लेव इलाके में विदेश मंत्रालय के रिटायर अधिकारी की बुजुर्ग पत्नी की हत्या कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रिटायर अधिकारी के हाथ-पैर बांध दिए थे और पिटाई करने से वह बेहोश हो गए थे। बदमाश घर सें लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी ले गए। सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड राजेश अपने तीन साथियों के साथ बिल्डिंग से निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने राजेश व उसके तीन साथियों को नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया है और सफदरजंग एंक्लेव थानाध्यक्ष शिवराज बिष्ट की टीम उन्हें दिल्ली ला रही है।
2 of 7
murder in safdarjung enclave
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बलदेव राज चावला(94) पत्नी कांता चावला (88) के साथ ए1/252, अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। वह विदेश मंत्रालय में सहायक के पद से रिटायर हुए थे। पड़ोसियों का कहना है कि उनके दो बेटे थे और दोनों बेटों की मौत हो चुकी है। दोनों बेटों की बहुएं व पोते अमेरिका में रहते हैं। बलदेव राज शनिवार रात करीब आठ बजे पत्नी के साथ टीवी पर रामायण देख रहे थे। तभी सिक्योरिटी गार्ड राजेश ने डोरबेल बजाई।
3 of 7
murder in safdarjung enclave
- फोटो : अमर उजाला
कांता चावला ने डायनिंग रूम का दरवाजा खोला तो राजेश व उसके साथियों ने उनको काबू कर लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गले में चाकू मार दिया। वृद्धा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी कमरे में घुस गए। आरोपियों ने बलदेव के साथ मारपीट की और उनके हाथ-पैर बांध दिए। मारपीट करने से बुजुर्ग बेहोश हो गए थे। आरोपियों ने पूरे घर को खंगाला और उसके बाद घर से नकदी व ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पूरे घर का सामान फैला हुआ था।
4 of 7
murder in safdarjung enclave
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग बलदेव को होश आया तो उन्होंने खुद ही अपने हाथ-पैर खोले और पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। बिल्डिंग में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं है। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो राजेश अपने तीन साथियों के साथ निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
5 of 7
murder in safdarjung enclave
- फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले ही नौकरी पर लगा था
राजेश को बुजुर्ग दंपती के घर में काम करने वाली नौकरानी ने करीब 15 दिन पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर रखवाया था। पुलिस को पता लगा कि आरोपी किराए पर गाड़ी लेकर नेपाल भागा है। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को अलर्ट किया और नेपाल बॉर्डर से राजेश व उसके तीन साथी ओम, ज्ञानेन्द्र व प्रमोद को पकड़ लिया।