{"_id":"5a411fc04f1c1bf4688c33a4","slug":"manish-sisodia-tweeted-for-not-inviting-kejriwal-in-magenta-line-inauguration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को मजेंटा लाइन के उद्घाटन का निमंत्रण न देने की मनीष सिसोदिया ने बताई वजह, किए ऐसे ट्वीट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को मजेंटा लाइन के उद्घाटन का निमंत्रण न देने की मनीष सिसोदिया ने बताई वजह, किए ऐसे ट्वीट्स
Tue, 26 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेशक क्रिसमस पर्व का हवाला देते हुए सोमवार को मजेंटा मेट्रो लाइन के उद्घाटन में निमंत्रण नहीं मिलने पर चुप्पी साधे रखी। लेकिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहली बार खुलकर बोले। सोशल मीडिया पर सिसोदिया ने इसे दिल्ली की जनता का अपमान तक बता डाला।
2 of 6
kejriwal
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली के सेकरेड हार्ट कैथेड्रल चर्च पहुंचे केजरीवाल से मेट्रो उदघाट्न समारोह पर सवाल किया गया। लेकिन उन्होंने कहा कि आज क्रिसमस का मौका है और वह चर्च में खड़े हैं। लिहाजा यहां सियासत करना ठीक नहीं है।
3 of 6
tweets
- फोटो : twitter
लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मजेंटा लाइन पर मेट्रो जिन 9 स्टेशनों से गुजरेगी, उसके 7 स्टेशन दिल्ली में हैं। मेट्रो का आधा पैसा दिल्ली सरकार देती है। उद्घाटन में देश के प्रधानमंत्री व यूपी मुख्यमंत्री समेत सब को बुलाया गया। तकलीफ बस दिल्लीवाले (अरविंद केजरीवाल) से है। सब स्वीकार, पर दिल्ली की जनता को तो मत लूटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tweet
- फोटो : twitter
इसे रिट्वीट करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा कि मेट्रो का किराया बढ़ाने वालों को केजरीवाल से डर लगता है। सिसोदिया ने आगे लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को नहीं बुलाना दिल्ली की जनता का अपमान है। ना बुलाने की केवल एक ही वजह है। इन्हें डर था कि कहीं केजरीवाल प्रधानमंत्री से जनता के लिए मेट्रो किराये कम करने की मांग ना कर दें।
विज्ञापन
5 of 6
magenta line
- फोटो : लाल सिंह
आप नेताओं का कहना है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार की शह पर 6 महीने में 3 बार मेट्रो का किराया बढ़ा है। दिल्ली सरकार लगातार इसका विरोध कर रही है। किराया कम करने की गुजारिश कर रही है, लेकिन मोदी सरकार इस पर गौर नहीं कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।