फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central Delhi Kings in DPL Final

Delhi NCR News: सेंट्रल दिल्ली किंग्स डीपीएल फाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के क्वालीफायर-2 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को 72 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कप्तान जोंटी सिद्धू ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जोंटी सिद्धू के नाबाद 106 रनों की बदौलत 217 रन बनाएं। जोंटी ने यह पारी महज 46 गेंदों पर खेली। आदित्य भंडारी ने 12 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाकर उनका साथ दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। आर्यन गौर, समर्थ सेठ, देव लाकड़ा और अनुज रावत जैसे प्रमुख बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। सेंट्रल दिल्ली के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। पुरानी दिल्ली 6 की पूरी टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

जोंटी सिद्धू ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने तीन ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मनीष ग्रेवाल ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। तेजस बारोका ने भी चार ओवर में 19 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस जीत के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने डीपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना रविवार को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed