{"_id":"6a92ccdd7e1ab055e50559a7","slug":"vacant-seats-in-various-dtu-courses-will-be-filled-through-the-spot-round-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-152554-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू के विभिन्न कोर्स में खाली सीट स्पॉट राउंड से भरी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू के विभिन्न कोर्स में खाली सीट स्पॉट राउंड से भरी जाएंगी
विज्ञापन
-स्पॉट राउंड दाखिला के लिए 30 और 31 अगस्त का कार्यक्रम जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलग-अलग कोर्स की सीटें स्पॉट राउंड काउंसलिंग से भरेगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीटेक के विभिन्न कोर्स में जनरल कैटेगरी की सीटें खाली पड़ी हैं।
बीटेक की खाली सीटों को लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है। इसमें जनरल कैटेगरी(दिल्ली) और दिल्ली से बाहर के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड में सीटें खाली हैं। इसमें सबसे ज्यादा सीट बीटेक बायो टेक्नोलॉजी, एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग कोर्स की हैं। इसके अलावा केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में भी सीटें खाली पड़ी हैं।
विश्वविद्यालय ने एमबीए डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स कोर्स में स्पॉट राउंड के जरिये दाखिला को लेकर कार्यक्रम जारी किया है। इसके लिए 30 अगस्त को विवेक विहार स्थित ईस्ट दिल्ली कैंपस में काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मास्टर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में दाखिला के लिए स्पेशल स्पॉट राउंड दाखिला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
एम.डिजाइन प्रोग्राम में जनरल को छोड़कर ओबीसी, एससी, एसटी कैटेगरी में सीटें खाली हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय के डिजाइन विभाग में 31 अगस्त को स्पॉट राउंड दाखिला पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसी दिन दाखिला के लिए सीट आवंटन की सूचना जारी करने से लेकर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।