{"_id":"5e2083b88ebc3e4aea2d212e","slug":"manish-sisodia-file-nomination-for-delhi-assembly-election-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सिसोदिया के नामांकन के साथ आप ने फूंका चुनावी शंखनाद, 20 जनवरी को मुख्यमंत्री भरेंगे पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सिसोदिया के नामांकन के साथ आप ने फूंका चुनावी शंखनाद, 20 जनवरी को मुख्यमंत्री भरेंगे पर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नामांकन के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा का चुनावी शंखनाद कर दिया है। इसके साथ ही लक्ष्मी नगर विधायक नितिन त्यागी ने भी अपना नामांकन किया। गुरुवार दिन में आप के इन्हीं दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 जनवरी को नामांकन करेंगे। जबकि बाकी आप प्रत्याशी मंगलवार तक चलने वाले नामांकन में अपना पर्चा दाखिल कर देंगे।
2 of 5
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : Amar Ujala
उपमुख्यमंत्री व पटपडग़ंज के विधायक मनीष सिसोदिया सुबह करीब नौ बजे आप कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ पदयात्रा पर निकले। मंडावली के तालाब चौक से उन्होंने गीता कालोनी जिलाधिकारी दफ्तर की तरफ मार्च किया। बीच में वह वेस्ट विनोद नगर के बद्रीनाथ मंदिर में माथा टेका। मंदिर परिसर में उत्तराखंडी नृत्य से उनका स्वागत हुआ।
3 of 5
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद दूसरे रास्ते से वह तालाब चौक पर लौट गए। आगे अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ उन्होंने जीप की सवारी कर ली। जबकि उनके पीछे बाइक, कार का तांता लगा था। सिसोदिया का काफिला मंडावली, वेस्ट विनोद नगर, नालंदा चौक, श्रीराम चौक, प्रीत विहार से विकास मार्ग होता हुआ गीता कॉलोनी स्थित एसडीएम कार्यालय दोपहर बाद करीब 2.30 बजे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विधायक नितिन त्यागी
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले लक्ष्मी नगर विधायक नितिन त्यागी गाजे-बाजे के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे थे। बीच-बीच में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
5 of 5
नामांकन
- फोटो : Amar Ujala
नामांकन के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि नामांकन पटपडगंज और दिल्ली के बच्चों की शिक्षा व आम दिल्लीवालों के स्वास्थ्य के लिए है, बिजली-पानी के लिए है। बीते पांच सालों में अपने किए हुए कामों को आगे बढ़ाकर एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई दी जानी है। दिल्ली का वैश्विक शहर बनाना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।