हम में से कई ऐसे लोग होंगे जिन्हें नहीं पता होगा कि पूरे साल में 12 बार संक्रांतियां होती हैं। दरअसल सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना संक्रांति कहलाता है। लेकिन इन 12 संक्रांतियों में से सबसे महत्वपूर्ण होती है मकर संक्रांति। जिसे पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस बार यह पर्व मुख्य रूप से 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति में सूर्य उत्तरायण होता है और ऐसे में इस समय किए गए दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है क्योंकि इनका फल कई गुना बढ़ जाता है। कहा जाता है कि यही वो समय है जब सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने आते हैं और शुक्र का उदय होने से इस काल को शुभ कार्यों की शुरुआत का समय भी माना जाता है। यही वजह है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान आदि कई काम करने से विशेष फल मिलता है। वहीं कई ऐसे भी काम हैं जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए। अपनी इस स्टोरी में हम आपको यही बता रहे हैं कि वो कौन से 10 काम हैं जो संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए....
Makar Sankranti 2019 के दिन किए ये 10 काम तो हो सकता है नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन