फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आग की लपटों में घिरे नाना की मदद को चिल्लाता रहा नाती...लोग वीडियो बनाते रहे, धीरे-धीरे खामोश हो गईं चीखें

Thu, 12 Nov 2020 12:47 PM IST
शाहरुख खान रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Nov 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi Loni Fire News: Loni fire incident young man kept shouting help people kept making videos see photos
लोनी दिल्ली में आग हादसा - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी के नाईपुरा कॉलोनी में हुई घटना ने एक तरफ बिजली निगम की लापरवाही उजागर की तो दूसरी तरफ लोगों की संवेदनहीनता भी सामने ला दी। खोखे में आग लगने के बाद लपटों में घिरे विजय कांत को बचाने के लिए उनका नाती मदद को चिल्लाता रहा, लेकिन लोग मदद के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। 

 
Delhi Loni Fire News: Loni fire incident young man kept shouting help people kept making videos see photos
लोनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने बिजली निगम का नंबर मिलाकर विद्युत आपूर्ति बंद कराने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश लोग तमाशबीन बने रहे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजकर 20 मिनट पर हादसा हुआ। करीब 10 मिनट तक बुजुर्ग विजय कांत झा आग की लपटों से घिरे रहे। करंट और आग की चपेट में आने से वह लपटों से बाहर नहीं निकल सके। 

 
Delhi Loni Fire News: Loni fire incident young man kept shouting help people kept making videos see photos
लोनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विजय कांत के शरीर से भी लपटें उठने लगीं। इस दौरान मौके पर लोग इकट्ठा हो गए लेकिन वे मदद करने के बजाय तमाशबीन बनकर मोबाइल से घटना की वीडियो बनाने में लगे रहे। करीब 10 मिनट बाद सभासद और कुछ अन्य लोग आए, जिन्होंने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद कुछ लोग बुजुर्ग पर मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। मशक्कत के बाद आग बुझी, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Loni Fire News: Loni fire incident young man kept shouting help people kept making videos see photos
आग में जिंदा जला बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे सन्नाटे में तब्दील हो गई चीख
खोखे में आग लगते ही विजय कांत, उनके धेवते राजू व अनिल ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। ट्रांसफार्मर का गर्म तेल गिरने से राजू भी बुरी तरह झुलस गया और अनिल भी हादसे का शिकार हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन, समय से मदद न मिलने के कारण विजय कांत की चीख धीरे-धीरे सन्नाटे में तब्दील हो गईं। विद्युत आपूर्ति बंद होने पर लोगों ने राजू को कपड़े में लपेटा। पुलिस और सभासद ने राजू को ऑटो में बैठाकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Delhi Loni Fire News: Loni fire incident young man kept shouting help people kept making videos see photos
आग में जिंदा जला बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने किया हंगामा
परिजनों के मुताबिक विजय कांत झा कई वर्षों से कॉलोनी में रहते थे। इनके तीन बेटे हैं, जो नौकरी करते हैं। उनका नाती राजू भी कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहता है। राजू माता की चौकी और जागरणों में काम करता है। हादसे के बाद कॉलोनी के लोग भागकर राजू और विजय के घर पहुंचे और उन्हें सूचना दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed