{"_id":"6a941f19068507bd800fed5f","slug":"90-lakh-rupees-raised-to-help-nepal-target-of-2-crore-rupees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152687-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नेपाल की मदद को जुटाए 90 लाख रुपये, दो करोड़ का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नेपाल की मदद को जुटाए 90 लाख रुपये, दो करोड़ का लक्ष्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही ने दिल्ली में रहने वाले नेपाली मूल के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपने परिवार और परिचितों की सलामती जानने के लिए लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। कई लोग अपनों को खो चुके हैं, जबकि कइयों के परिजन अब भी लापता हैं। ऐसे मुश्किल समय में दिल्ली में रहने वाले नेपाली मूल के लोगों ने अपनी कमाई से नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दिल्ली में नेपाली मूल के करीब दो से तीन लाख लोग रहते हैं।
इनमें बड़ी संख्या में नौकरी और दूसरे काम करने वाले लोगों की है। दिल्ली में नेपाली समुदाय से जुड़ी करीब 23 संस्थाएं सक्रिय हैं। इन संस्थाओं ने मिलकर अब तक करीब 90 लाख रुपये जुटाए हैं। यह राशि नेपाल के प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी गई है। मित्र मंच मानव कल्याण समिति के महासचिव कांशीराम आचार्य ने बताया कि 90 लाख रुपये का योगदान आपदा के सामने भले ही छोटा हो, लेकिन समुदाय अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है। संस्थाओं का लक्ष्य करीब दो करोड़ रुपये जुटाकर नेपाल भेजना है। दिल्ली-नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष युबराज बराल ने बताया कि दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों से नेपाल की मदद के लिए आगे आने की अपील की जा रही है।