फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधीरात शराब पीकर चौकी इंचार्ज कार में पत्नी के साथ कर रहा था घिनौना काम, टोकने पर गार्ड को बुरी तरह पीटा और फिर...

Thu, 12 Nov 2020 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Greater noida drunk police inspector beat wife in car when society guard came to rescue he also beat him brandishes gun all update
शराब पीकर चौकी इंचार्ज ने मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसायटी के टावर 4 में रहने वाले पर्थला चौकी इंचार्ज विकास चौहान ने बीती रात करीब 12:30 बजे शराब पीकर ऐसा हुड़दंग मचाया कि सोसायटी के लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि जो पुलिसवाला अपनी पत्नी और सोसायटी के गार्ड को नहीं बख्श रहा वो उनकी या समाज की रक्षा क्या करेगा। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला और देखें तस्वीरें....

Greater noida drunk police inspector beat wife in car when society guard came to rescue he also beat him brandishes gun all update
शराब पीकर चौकी इंचार्ज ने मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला

सोसायटी के लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो के अनुसार बुधवार रात करीब 12.30 बजे चौकी इंचार्ज शराब पीकर गाड़ी के अंदर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान जब सोसायटी के टावर-4 का गार्ड बीच बचाव करने के लिए पहुंचा तो विकास चौहान ने गार्ड को बुरी तरह से पीट दिया।

Greater noida drunk police inspector beat wife in car when society guard came to rescue he also beat him brandishes gun all update
मारपीट करता इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

उसने सिर्फ गार्ड को पीटा ही नहीं बल्कि गन लहराकर वहां मौजूद अन्य गार्डों को धमकाया। गन को देखकर सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह इंस्पेक्टर के भाई ने उसे काबू में किया। उसके बाद सोसायटी में 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater noida drunk police inspector beat wife in car when society guard came to rescue he also beat him brandishes gun all update
शराब पीकर चौकी इंचार्ज ने मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला

लेकिन जब पुलिस को जानकारी मिली कि उनके ही एक इंस्पेक्टर ने मारपीट की है तो बिना कोई कार्रवाई किए ही पुलिस चुपचाप सुबह कार्रवाई करने की बात कहकर वापस लौट गई। जबकि कुछ सोसायटी निवासियों ने पुलिस से मारपीट करने वाले इंस्पेक्टर को साथ ले जाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस से अनसुना कर दिया।

विज्ञापन
Greater noida drunk police inspector beat wife in car when society guard came to rescue he also beat him brandishes gun all update
शराब पीकर चौकी इंचार्ज ने मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला

पंचशील हाइनिश प्रकरण का वीडियो सामने आने के बाद दरोगा विकास को गुरुवार सुबह लाइन हाजिर किया गया और मामले की जांच जारी है। सोसायटी में रहने वाले राजनीतिक रणनीतिकार एवं प्रचार सलाहकार आलोक द्विवेदी ने बताया कि गन लहराने का वीडियो सोसायटी के एक निवासी ने रिकॉर्ड किया है। सारे सबूत मौजूद हैं, पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जब पुलिस वाले ही खुलेआम गुंडागर्दी करेगें तो वो आम जनमानस की रक्षा कैसे करेगें। पुलिस इंस्पेक्टर की इस हरकत से सोसायटी के लोगों में भय का माहौल है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed