फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीएनडी पर प्रदर्शन के चलते दिनभर जाम से कराहती रही दक्षिण दिल्ली, कई मार्गों पर लगा दो से तीन किमी लंबा जाम

Thu, 29 Oct 2020 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Oct 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Long jam in South Delhi due to Gurjar society protest on DND
डीएनडी पर प्रदर्शन के चलते दिनभर लगा रहा जाम - फोटो : amar ujala

डीएनडी पर गुर्जर समाज के प्रदर्शन के चलते दिल्ली का डीएनडी से नोएडा का संपर्क कई घंटों तक कटा रहा। डीएनडी पूरी तरह बंद होने से दक्षिण दिल्ली में जबरदस्त जाम लग गया। जाम से साउथ दिल्ली दिनभर कराहती रही। रिंग रोड समेत कई मार्गों पर दो से तीन किलो जाम लग गया था। 


 

Long jam in South Delhi due to Gurjar society protest on DND
डीएनडी पर प्रदर्शन के चलते दिनभर लगा रहा जाम - फोटो : amar ujala

हालत ये हो गए कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिनभर जाम को खुलवाते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अफसरों को भी मैदान में उतारना पड़ा था। 

Long jam in South Delhi due to Gurjar society protest on DND
डीएनडी पर प्रदर्शन के चलते दिनभर लगा रहा जाम - फोटो : amar ujala

गुजर समाज के लोगों द्वारा डीएनडी बंद करने का सबसे ज्यादा असर साउथ दिल्ली पर पड़ा। इससे मथुरा रोड, भोगल रोड, रिंग रोड, निजामुद्दीन, बारापूला, सरायकालेखा, एनएच-24, जंगपुरा, लाजपत नगर, सरिता विहार और आश्रम चौक पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। इन मार्गों पर जाम लगने से आसपास के मार्गों पर भी जाम लग गया था। मथुरा रोड पर पीछे सरिता विहार तक, रिंग रोड पर मूलचंद तक और रिंग रोड पर भैरो मार्ग तक दो से तीन किलोमीटर जाम लग गया था। इससे सरिता विहार, बदपुर, लाजपत नगर, जंगपुरा, मोदी मिल फ्लाईओवर, बाहरी रिंग रोड, एमबी रोड, सरिता विहार से नोएडा जाने वाले मार्ग पर जबरदस्त जाम हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Long jam in South Delhi due to Gurjar society protest on DND
डीएनडी पर प्रदर्शन के चलते दिनभर लगा रहा जाम - फोटो : amar ujala

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को बदरपुर से आकर आश्रम व डीएनडी होकर नोएडा जाने वाले मार्ग को सरिता से नोएडा मोड की तरफ परिवर्तित करना पड़ा। इसके अलावा बदरपुर से ट्रैफिक को बाईपास होकर नोएडा की तरफ भेजना पड़ा। इसके अलावा लाजपत नगर से आश्रम चौक से डीएनडी होते हुए नोएडा जाने वाले मार्ग को आश्रम से भोगल व बारापूला की तरफ परिवर्तित करना पड़ा। 

विज्ञापन
Long jam in South Delhi due to Gurjar society protest on DND
डीएनडी पर प्रदर्शन के चलते दिनभर लगा रहा जाम - फोटो : amar ujala

बारापूला से नोएडा जाने वाले ट्रैफिक को सराय कालेखां की तरफ एनएच-24 होकर नोएड़ा भेजा गया। आश्रम फ्लाईओवर पहले से निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण ट्रैफिक को फ्लाईओवर के नीचे से भेजा रहा है। इस कारण सराय कालेखां से आश्रम चौक तक जाम लग गया था। इस तरह अशोक नगर से डीएनडी की तरफ आने वाले नोएडा लिंक रोड पर जाम लग गया था। यहां पर ट्रैफिक को परिवर्तित करना पड़ा था। शाम को जब गुजर समाज के लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया उसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed