कभी समाजवादी पार्टी की नेता रहीं जया प्रदा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा में शामिल होने के बाद वह रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं। रामपुर से उनके मुख्य विरोधी सपा नेता आजम खान हैं। आजम खान इन दिनों जया प्रदा पर एक बेहद ही अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए चर्चा में हैं। यही नहीं इसके लिए आजम खान पर एफआईआर भी दर्ज हो गई है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच तल्खी देखने को मिली हो। आगे पढ़िए 2004 और 2009 में रामपुर से लोकसभा सांसद रह चुकीं जया प्रदा और आजम के बीच के वो 5 किस्से जब जया प्रदा और आजम खां के रिश्तों में जबरदस्त तल्खी देखने को मिली...
2 of 6
जया प्रदा और आजम खान
- फोटो : अमर उजाला
पहला मौका, 2009 के लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर देखने को मिला। जब आजम फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा से नाराज हुए। उस वक्त आजम खां सपा से बाहर हो गए थे। 2009 के चुनाव प्रचार के दौरान वे खुलकर बगावत पर उतर आए। बोले थे- इनका क्या? आई हैं और चुनाव के बाद अपने पेशे में चली जाएंगी। हालांकि इस चुनाव में आजम के विरोध के बाद भी जया प्रदा जीत गई थी। उन्होंने आजम खां से जान को खतरा बताया था।
3 of 6
अमर सिंह के साथ जया प्रदा
एक अन्य मौका तब सामने आया जब जया प्रदा ने बताया कि 'मेरे जीवन में कई लोगों ने मेरी मदद की है। अमर सिंह उनमें से एक थे। बात उस वक्त की है जब अमर सिंह डायलिसिस पर थे और उनके साथ मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से फैलाया गया। मैं रो रही थी और कह रही थी कि अब मुझे और नहीं जीना है, मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। डायलिसिस से आने पर सिर्फ अमर सिंह जी मेरे साथ खड़े हुए, मेरा समर्थन किया।'
जया प्रदा ने साल 2009 चुनाव में आजम खां पर अश्लील तस्वीरें फैलाने का आरोप लगाया था। जया प्रदा की यह पीड़ा पद्मावत फिल्म देखने के दौरान उभर आई। उन्होंने ट्विटर पर इसे साझा किया। उन्होंने लिखा है, जब मैं पद्मावत देख रही थी तो खिलजी के कैरेक्टर ने मुझे आजम खां की याद ताजा करा दी। जब मैं चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने उसी तरह मुझे परेशान किया। बता दें कि आजम खां वही नेता हैं जो जया प्रदा को रामपुर लेकर आए थे।
पिछले साल मार्च में आजम खां ने जया प्रदा की टिप्पणी का जवाब अपने हिसाब से दिया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा- पद्मावत बनी है। सुना है खिलजी का किरदार काफी बुरा है। खिलजी के आने से पहले ही पद्मावती इस दुनिया से चली गई थी। लेकिन एक महिला, नाचने वाली ने मेरे बारे में टिप्पणी की है। बताइए, अगर मैं नाचने गाने वाली के मुंह नहीं लगता। अगर मैं उनके मुंह लगूंगा तो सियासत कैसे करूंगा।