अगर आप भी टिक-टॉक पर वीडियो देखने के शौकीन हैं तो देश की राजधानी दिल्ली की एक खबर आपको दहला कर रख सकती है। दिल्ली के बाराखंभा रोड पर टिक-टॉक वीडियो बनाने के दौरान एक ऐसी वारदात हुई जिसमें एक शख्स की जान चली गई। इस खबर में पढ़िए कौन है वो शख्स जिसकी टिक-टॉक वीडियो बनाते वक्त गई जान....
2 of 7
टिक टॉक मामले का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
टिकटॉक मोबाइल एप पर पिस्टल हाथ में लेकर वीडियो बनाने के दौरान गोली चलने से कार चला रहे युवक की जान चली गई। बाराखंभा थाना पुलिस ने इस मामले में कार में बैठे मृतक के दो दोस्तों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार रात की है। आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली गई है। पुलिस घटना की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
3 of 7
टिक टॉक मामले का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एलएनजेपी अस्पताल से सूचना मिली थी कि न्यू जाफराबाद निवासी सलमान (19) को हाजी इमरान नामक व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे गोली लगी है। रात 11:15 बजे सलमान की मौत हो गई।
4 of 7
टिक टॉक मामले का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में पता चला कि सलमान न्यू जाफराबाद निवासी सोहेल और न्यू सीलमपुर निवासी आमिर के साथ कार में इंडिया गेट घूमने आया था।
5 of 7
टिक टॉक मामले में मृतक
- फोटो : अमर उजाला
वापसी के दौरान सलमान कार चला रहा था, जबकि सोहेल उसकी बगल वाली सीट पर व आमिर पीछे बैठा था। रणजीत सिंह फ्लाईओवर के पास सोहेल ने पिस्टल निकाल ली और मोबाइल से टिक टॉक एप्लीकेशन पर वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान गोली चल गई और सलमान के बाएं गाल पर जा लगी।