{"_id":"5cd7c921bdec22078d32eeb1","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-vadra-cast-vote-attacks-pm-modi-with-interesting-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: वोट डालकर प्रियंका गांधी ने सुनाई दिलचस्प कहानी, निशाने पर रहे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: वोट डालकर प्रियंका गांधी ने सुनाई दिलचस्प कहानी, निशाने पर रहे पीएम मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 12 May 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राहुल और सोनिया गांधी के मतदान करके लौटने के बाद प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ वोट करने पहुंची। इस दौरान जब वह अंदर जा रही थीं तो उन्होंने एक बच्ची से हाथ मिलाया। वहीं जब वह वापस आईं तो एक बुजुर्ग औरत के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने उस बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद भी लिया और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। आगे की स्लाइड्स में देखिए प्रियंका ने सुनाई दिलचस्प कहानी उसके बहाने उन्होंने पीएम मोदी पर तंज भी कसा...
2 of 5
- फोटो : ani
पत्रकार काफी देर तक प्रियंका की बाइट लेने के लिए उनके पीछे-पीछे चलते रहे लेकिन प्रियंका नहीं रुकीं। फिर एक निश्चित दूरी पर जाकर प्रियंका रुकीं और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है, देश बचाने का चुनाव है। मैंने इसी उद्देश्य से वोट दिया है। आप सब भी वोट डालें।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब उनसे पीएम मोदी के इंटरव्यू के बारे में पूछा गया कि पीएम का आरोप है कि खान मार्केट गैंग उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है, उनकी 50 साल की तपस्या है। इस पर प्रियंका ने कहा पीएम मोदी ने 50 घंटे तपस्या कर ली होती तो इस तरह नफरत भरी बातें नहीं करनी पड़तीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : ani
जब उनसे पूछा गया कि क्या लगता है चुनाव के बाद क्या होगा तो वह बोलीं स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार जा रही है, भाजपा परेशान है, खासतौर से यूपी में जहां भी मैं गई स्पष्ट है कि भाजपा जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पीएम किसी भी बात का जवाब नहीं देते, जो वादे किए उस पर कुछ नहीं बोलते, इधर-उधर की बातें करते हैं। राहुल जी की डिबेट करने की चुनौती का भी जवाब नहीं देते। उन्होंने आगे कहा कि हमने मुद्दों पर बात की, जनता की समस्या का हल कैसे होगा इस पर ध्यान दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : ani
जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी के बारे में, आपके बारे में, राहुल गांधी के बारे में इतना कुछ कहा जाता है आपका क्या कहना है तब प्रियंका ने एक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि जब मैं साधना(विपश्यना) के लिए जाती थी तो मेरे गुरुजी ने एक कहानी सुनाई थी कि एक शख्स गौतम बुद्ध से बहुत नफरत करता था उन्हें गालियां देता रहता था। उसे पता चला था कि गौतम बुद्ध से बहस नहीं करनी है तो जब वह उनके पास गया और बुद्ध ने पूछा कि तुम क्या लाए हो तो उसने बहस न करने की सोची। वह चुप रहा। तब गौतम बुद्ध ने उससे पूछा तुम मेरे लिए क्या लाए हो? जो नफरत जो गालियां जो नकरात्मकता तुम मेरे लिए लाए हो, जो भी ऐसा उपहार तुम मेरे लिए लाए हो वह तुम अपने पास ही रखो। मैं ये सब नहीं लेता ये मेरी पॉलिसी नहीं है। यह कहानी सुनाकर ही प्रियंका वहां से चल दीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।