फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro: जब पैदल ही बूथ पहुंचकर राहुल गांधी ने डाला वोट, उंगली की जगह दिखाया पंजा

Sun, 12 May 2019 11:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 12 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 rahul gandhi cast his vote ignores khan market gang question photos
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
दिल्ली की सात सीटों समेत देशभर की 59 सीटों पर मतदान डाला जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली के औरंगजेब लेन पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान वह पैदल ही वोट देने पहुंचे थे। आगे तस्वीरों में देखिए उनका अंदाज और वो किस बड़े सवाल को टाल गए जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स...
lok sabha elections 2019 rahul gandhi cast his vote ignores khan market gang question photos
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई

राहुल आत्मविश्वास से लबरेज से नजर आ रहे थे। उन्होंने पूरे रास्ते में स्याही लगी उंगली की जगह अपने हाथ का पंजा दिखाया। इसे भी एक स्ट्रैटेजी के रूप में ही देखा जा रहा है। वह इससे अपनी पार्टी के सिंबल को दिखाने की भी कोशिश कर रहे थे।

lok sabha elections 2019 rahul gandhi cast his vote ignores khan market gang question photos
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई

वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी, किसान और भ्रष्टाचार, नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया जबकि हमने प्यार का। मुझे पूरा भरोसा है कि प्यार जीतेगा।" वही जब राहुल से पीएम मोदी द्वारा बोले गए खान मार्केट गैंग के बारे में पूछा गया तो वह इस सवाल को नजरअंदाज कर गए। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि उन्होंने ये सवाल सुना भी था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 rahul gandhi cast his vote ignores khan market gang question photos
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई
छठे चरण में देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान चल रहा है। इसमें दिल्ली की सातों, हरियाणा की सभी 10 सीट और उत्तर प्रदेश की 14 सीट शामिल हैं। इस चरण में चार पूर्व सीएम-शीला दीक्षित, दिग्विजय सिंह, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अखिलेश यादव मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की सियासी किस्मत भी इसी चरण में तय होगी।
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 rahul gandhi cast his vote ignores khan market gang question photos
राहुल ने किया मतदान - फोटो : ANI

दिल्ली में की भाजपा ने मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, हंसराज हंस जैसे सितारों को तो, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन तथा मुक्केबाज विजेंदर सिंह को टिकट दिया है। आप से आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय मैदान में हैं। आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेशलाल उर्फ निरहुआ को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed