{"_id":"5fb21d2207a7166d10518d40","slug":"light-rainfall-in-delhi-after-diwali-creates-slippery-substances-layer-on-road-people-falls-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आसमान से बरसा तेल, सड़कों पर फिसलकर गिरे बाइक सवार, लोग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आसमान से बरसा तेल, सड़कों पर फिसलकर गिरे बाइक सवार, लोग हैरान
Mon, 16 Nov 2020 12:14 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हल्की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी की हवा में प्रदूषण किस कदर है, इसका नमूना रविवार शाम बूंदाबांदी के दौरान देखने को मिला। शाम को जैसे ही बारिश शुरू हुई दोपहिया चालक सड़क पर फिसलने लगे। ज्यादातर लोगों को लगा कि बारिश के साथ तैलीय पदार्थ बरस रहा है। लोगों ने दमकल विभाग को कॉल करना शुरू कर दिया। रात 8 बजे तक सड़क पर तैलीय पदार्थ गिरने की 59 कॉल मिल चुकी थीं।
दिल्ली में हल्की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग ने फोन करने वालों द्वारा बताए गए स्थान पर पानी डालकर वहां से फिसलने वाले पदार्थ को बहाया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हवा की रफ्तार बेहद धीमी होने की वजह से पहले से ही राजधानी में प्रदूषण की हालत बेहद खराब थी। दीपावली पर जले पटाखों के कारण हालात और खराब हो गए।
दिल्ली में हल्की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
हवा में धूल के कणों के साथ गाड़ियों से निकलने वाला धुआं मौजूद था। धुएं और धूल के कणों का मिश्रण जब हल्की बारिश के साथ सड़क पर नीचे आया तो चिपचिपे पदार्थ का रूप ले लिया। बारिश तेज होती तो शायद ऐसे हालात न होते, चिपचिपा पदार्थ पानी के साथ नालियों में बह जाता। शाम 4.15 बजे जब बारिश शुरू हुई तो राजधानी के कई इलाकों में ऐसा ही फिसलने वाला पदार्थ सड़कों पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश के बाद राष्ट्रपति भवन का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
बाइक व स्कूटी सवार हल्के से ब्रेक लगाते ही सड़क पर गिरने लगे। उनको लगा कि सड़क पर मोबिल ऑयल गिर गया है। परेशान लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देना शुरू कर दिया। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
दिवाली के बाद बढ़ गया था प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में इस तरह की कॉल्स पहली बार आई हैं। वहीं, गोल मार्केट के पास मौजूद एक बाइक सवार आकाश का कहना था कि बारिश ने यह बता दिया कि हम सांस के साथ क्या-क्या अपने शरीर में पहुंचा रहे हैं।