{"_id":"5dc3e8328ebc3e5af8192b74","slug":"light-rain-lashes-in-parts-of-delhi-ncr-likely-to-get-relief-from-pollution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना, प्रदूषण कम होने के कयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना, प्रदूषण कम होने के कयास
Thu, 07 Nov 2019 03:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Nov 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में हुई हल्की बारिश
- फोटो : ANI
लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को रिमझिम फुहारों ने दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना कर दिया। फुहारों को देख लोगों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि दीपावली के बाद से ही दिल्ली एनसीआर पर छाये प्रदूषण से राहत मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। जिससे अब कुछ राहत जरूर मिलेगी।
दिल्ली एनसीआर में हुई हल्की बारिश
- फोटो : ANI
बारिश और धूप की रही जुगलबंदी
गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद वायु की गुणवत्ता में सुधार की संंभावना जताई जा रही है। दिल्ली में सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब था।बारिश के बाद निकली हल्की धूप के साथ मौसम के कई रूप देखने को मिले। दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा में लोग फुहारों का आनंद लेते नजर आये।

मौसम विभाग ने जताया था पूर्वानुमान
बुधवार को मौसम विभाग ने बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था। मौसम विभाग ने कहा था कि गुरुवार और शुक्रवार को 30-35 किमी प्रति घंटे की चाल से हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। इससे वायु प्रदूषण औसत से संतोषजनक स्तर के बीच आ सकता है।

pollution in delhi ncr
- फोटो : एएनआई
गुरुवार को बढ़ा एक्यूआई
दिल्ली में बुधवार को एक्यूआई 200 से भी नीचे आ गया था, वहीं गुरुवार को 200 के पार चला गया। इंडिया गेट पर 245 तो आरके पुरम में 198 रहा।पिछले दिनों सभी शहरों की हवा 400 के प्रदूषण मीटर का पार करती हुए खतरनाक स्तर पर पहुंच गई थी।

pollution
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सबसे अधिक रहा था प्रदूषण
बीते रविवार को दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई तीन साल के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया था। इसके बाद स्वास्थ्य आपातकाल लागू करना पड़ा था। रविवार के बाद से प्रदूषण में धीरे धीरे कमी होने लगी थी, लेकिन हालात पूरी तरह काबू में नहीं थे। अब हल्की बारिश के बाद प्रदूषण नियंत्रण में आने की आशंका जताई जा रही है।