फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IGI एयरपोर्ट पर महिला यात्री और स्टाफ ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़, ये था पूरा मामला

Tue, 28 Nov 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
lady passenger slapped lady staff at igi airport
igi airport

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह महिला यात्री और एयर इंडिया के एक स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि यात्री और ड्यूटी मैनेजर ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

lady passenger slapped lady staff at igi airport
igi - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, अहमदाबाद जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री को देरी से आने पर ड्यूटी मैनेजर ने बोर्डिंग करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, काउंटर पर कार्यरत एक कर्मचारी ने महिला यात्री को बताया कि वह चेक-इन नहीं कर सकती।

lady passenger slapped lady staff at igi airport
igi airport

कर्मचारी ने महिला को ड्यूटी मैनेजर के पास जाने को कहा। इसके बाद ड्यूटी मैनेजर और महिला के बीच बहस होने लगी। सूत्रों अनुसार, मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
lady passenger slapped lady staff at igi airport
igi - फोटो : अमर उजाला

​हवाई अड्डे पर तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट हुई। इसके बाद महिला यात्री ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच भी कराई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed