फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी ने चूमा शहीद का माथा, रो-रोकर कहती रही ये बात, बेटा सैल्यूट कर बोला- जय हिंद

Mon, 04 Mar 2019 10:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी राहुल कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Mar 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
kupwara encounter martyr vinod kumar wife kisses his forehead son salutes say jai hind with mother
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला

शहीद की पत्नी नीतू सिंह और उनके बेटे का दुख देखकर अंतिम संस्कार में आए लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। दो दिनों से बदहाल नीतू रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान पतला इंटर कालेज में पहुंचीं तो उन्होंने पति का माथा चूम लिया और बेटे को भी पिता का आशीर्वाद लेने के लिए कहा। इसके बाद रोते बिलखते हुए नीतू के बेटे अंश ने मां के साथ पिता को सैल्यूट कर जय हिंद बोला। यह देख पतला कालेज का ग्राउंड जय हिंद के नारों से गूंज उठा।


kupwara encounter martyr vinod kumar wife kisses his forehead son salutes say jai hind with mother
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को जब पति विनोद कुमार की शहादत की खबर नीतू ने सुनी तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। तब से ही उनका रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार दोपहर जैसे ही विनोद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो सेना के जवानों ने सबसे पहले पति को नीतू को दिखाया, जिसके बाद वह पति के शरीर से लिपटकर काफी देर तक रोती रहीं।

kupwara encounter martyr vinod kumar wife kisses his forehead son salutes say jai hind with mother
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सीआरपीएफ के जवान सेना के ट्रक से पार्थिव शरीर को लेकर इंटर कालेज के ग्राउंड तक पहुंचे, जहां उन्हें जवानों और डीएम-एसएसपी ने सलामी दी। इस बीच पत्नी नीतू वहां आ गईं और उन्होंने सलामी के बीच अपने पति का रोते हुए माथा चूमा। वहीं, जब शहीद का पार्थिव शरीर चिता पर रखा गया तो पंडित ने अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं कराईं। पंडित द्वारा दिए गए हर फूल को नीतू ने चूम-चूम कर चिता पर चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने बेटे अंश के साथ सैल्यूट कर जांबाज पति को सलामी दी और जय हिंद बोला। यह देख पूरा ग्राउंड पर जय हिंद और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kupwara encounter martyr vinod kumar wife kisses his forehead son salutes say jai hind with mother
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला

मुझे एक बार और मिलने दो...
नीतू रोते हुए बोल रही थी कि उन्हें एक बार और अपने पति को देख लेने दो, कोई उसे मत पकड़ो और उसे छोड़ दो, ताकि वह उनके पास जा सके। हालांकि परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। 

विज्ञापन
kupwara encounter martyr vinod kumar wife kisses his forehead son salutes say jai hind with mother
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला

मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच ने निभाया बड़ी बहन का फर्ज
मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच शनिवार से ही शहीद विनोद कुमार के घर पर रुकी थीं। उन्होंने इस बीच एक बड़ी बहन होने का नाता निभाया। उन्होंने जिस महिला को रोते-बिलखते हुए देखा उसी के पास जाकर उसे पहले गले लगाया और समझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि विनोद अमर हुआ है, उसे देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने शहीद के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed