फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nangli Dairy will clean up the mess, and the drains will be cemented

Delhi NCR News: नंगली डेयरी से साफ होगी गंदगी, पक्की होंगी नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
गोबर निपटाने को मशीनरी और कर्मचारी तैनात होंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंगली डेयरी की खराब सड़कों की जल्द मरम्मत होगी और गलियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। निगम में नेता सदन जय भगवान यादव ने बुधवार को नजफगढ़ जोन के वार्ड 124 का निरीक्षण कर अधिकारियों को कच्ची नालियां पक्की कराने और टूटी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने खुले में पड़े मृत पशुओं और कूड़े को तत्काल हटाने को कहा। डेयरी क्षेत्र में गोबर के समय पर निपटारे के लिए पर्याप्त मशीनरी व कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और अन्य एजेंसियों के साथ निगरानी बढ़ाने को भी कहा। निगम प्राथमिक विद्यालय में पेयजल और शौचालय व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article