फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government to make MGICC a centre for environmental research

Delhi NCR News: एमजीआईसीसी को पर्यावरण शोध का केंद्र बनाएगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सरकार पर्यावरणीय चुनौतियों पर शोध और समाधान के लिए महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्बेटिंग क्लाइमेट चेंज (एमजीआईसीसी) को मजबूत कर रही है। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को नरेला स्थित संस्थान में चल रहे सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संस्थान को प्रशिक्षण, शोध और ज्ञान के आदान-प्रदान का सशक्त मंच बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एमजीआईसीसी में प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता, हरित क्षेत्र विस्तार, ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर व्यावहारिक शोध को बढ़ावा मिलेगा। सरकारी व निजी क्षेत्र के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संस्थान की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल हैं। संस्थान के बहुउद्देशीय हॉल का नवीनीकरण, एप्रोच रोड व पाथवे निर्माण तथा हॉस्टल भवन का स्ट्रक्चरल ऑडिट पूरा हो चुका है। अन्य काम चल रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed