फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्र और सोमनाथ के दुर्लभ संयोग से महाशिवरात्रि होगी खास, ऐसे करें पूजन

Mon, 04 Mar 2019 08:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2019 special sanyog this year will benefit you do puja in this way
mahashivratri pooja

पूरे देश में आज महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। सोमवार को सुबह से ही शहर बम-बम भोले और ओम नम: शिवाय के जयकारों से गुंजायमान हो रहा। शिव भक्त भोले को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर कमेटियों ने भी भक्तों की सुविधाओं और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। आपको बता दें कि इस बार की महाशिवरात्रि पर दो खास संयोग बन रहे हैं जो इस पर्व को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं। अगर आप इनका लाभ चाहते हैं तो आगे बताई गई विधि से पूजन करें जिससे भगवान शिव आपसे प्रसन्न होंगे...

mahashivratri 2019 special sanyog this year will benefit you do puja in this way
mahashivratri - फोटो : social media

सुबह की महाआरती के बाद मंदिरों के पट भक्तों के लिए खुल गए हैं। ज्योतिषविदें के अनुसार सोमवार के स्वामी चंद्र और बाबा सोमनाथ का दुर्लभ संयोग (शिव योग) इस महापर्व को और खास बनाएगा। इस बार भगवान शिव की कृपा के साथ चंद्र देव की शीतलता भी बरसेगी। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों जैसे सेक्टर-100 वोडा महादेव, सेक्टर-24 शिव दुर्गा मंदिर, सेक्टर- 44 शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर आदि में विशेष पूजन होगा। 

mahashivratri 2019 special sanyog this year will benefit you do puja in this way
महाशिवरात्रि - फोटो : amar ujala

ज्योतिषविद् पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि शिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस बार शिवरात्रि शिव योग में पड़ रही है जो बेहद अच्छा संयोग है। यह योग सोमवार को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा। इस दौरान भक्तों पर भगवान शिव की असीम कृपा बरसेगी। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सोम कहा गया है। भगवान शिव को सोमनाथ कहा जाता है। सोमवार को शिवजी की पूजा करने से भोले शंकर प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि पर सूर्य-चंद्रमा शिव योग बना रहे हैं। यह कल्याण कारक एवं सफलता दायक योग होता है। इसमें भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। अगली स्लाइड में पढ़ें पूजन विधि-

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2019 special sanyog this year will benefit you do puja in this way
mahashivratri pooja

ऐसे करें पूजन
 - नहाकर हल्के सफेद या हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनें।
- भगवान सूर्यनारायण को तांबे के लोटे से जल दें और वहीं पर खड़े होकर 3 प्रदक्षिणा करें।
- अब अपने घर के मंदिर में साफ-सफाई आरंभ कर दें और हो सके तो घर के मंदिर को उत्तर पूर्व के कोने में ईशान कोण में स्थापित करें।
- मंदिर के सभी सामान को व्यवस्थित रखें।
- मंदिर में प्रयोग होने वाले दीया, प्लेट, घंटी, शंख आदि को पहले ही साफ करके रखें।

विज्ञापन
mahashivratri 2019 special sanyog this year will benefit you do puja in this way
शिव बारातियों का जोश देखते ही बन रहा था - फोटो : अमर उजाला

- इसके बाद रोली, मोली, साबुत चावल, धूप दीप, मिश्री, कमल गट्टा, साबुत हल्दी, पांच प्रकार के फल, सफेद मिष्ठान, सफेद चंदन, नाग केसर, केसर, बेल पत्र, आक धतूरा, भांग, लाल और पीले गुलाब के फूल, आक के फूल, अबीर गुलाल, गुलाब, चंदन का इत्र आदि पूजन सामग्री भोले नाथ को अर्पण करें।

- संध्या काल के समय एक शुद्ध रुद्राक्ष की माला सफेद पीले फूलों के साथ भगवान शिव को अर्पण करें, ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी।  अर्पण करें, ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed