राम रहीम और आसाराम के बाद यौन शोषण के मामले में घिरे दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में मशहूर बाबा एवं श्री शनि धाम पीठाधीश्वर दाती मदन महाराज की राजनीतिक दलों और प्रशासन में अच्छी खासी पैठ है। जानें दाती महाराज का पूरा इतिहास...
जानिए कौन हैं दाती महाराज जिन पर लगा रेप का आरोप, राजनेताओं और प्रशासन में अच्छी पैठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ दशक से उनकी ख्याति फैलने लगी है। इस अवधि के दौरान फतेहपुर बेरी स्थित शनि धाम में उनके पास देश के बड़े-बड़े नेता आने शुरू हुए। इसी तरह अनेक वरिष्ठ अधिकारी उनके दरबार में नियमित तौर पर आते हैं। इन अधिकारियों में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं उनके परिजन भी उनके भक्तों में शामिल है। उन्होंने ही शिक्षा दी कि शनि से डरने की जरूरत नहीं बल्कि शनि मित्र हैं और समय पर सभी की सहायता भी करते हैं। यहीं से उनका रुतबा बढ़ता गया।
शनि धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कई केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य नेताओं के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की है। गत वर्ष तो यहां एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी आए थे। यहां गुरु पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा रहता है। बताया जाता है कि दाती मदन महाराज के पास नेता सरकार एवं अपनी पार्टी में पद एवं चुनाव में टिकट पाने की सिफारिश के लिए खूब आते रहे हैं। इन मामलों में वह नेताओं की मदद भी करते रहे हैं।
राजस्थान के गांव अलावास के रहने वाले हैं दाती दाती मदन महाराज का जन्म 10 जुलाई 1950 को राजस्थान के पाली जिला में अलावास गांव में हुआ था। उनके पाली के अलावा दिल्ली के फतेहपुर बेरी में शनि मंदिर हैं। इसके अलावा उन्होंने करीब तीन साल पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी एक मंदिर बनवाया है।
फतेहपुर बेरी में वह लगभग वर्ष 1990 में आए थे। यहां उन्होंने शुरू में छोटा सा शनि मंदिर बनाया। उनको ज्योतिष की जानकारी है और भक्तों की जन्म कुंडली देखकर उनकी समस्याओं का समाधान बताते हैं और भविष्य के बारे में भी जानकारी देते हैं।