Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   know all about congress leader ajay maken his relation with former president dr shankar dayal sharma

कौन हैं अजय माकन और पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा से क्या है इनका नाता

Fri, 04 Jan 2019 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Jan 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
know all about congress leader ajay maken his relation with former president dr shankar dayal sharma
अजय माकन का परिवार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि यह उनका प्रमोशन है और उन्हें दिल्ली से हटाकर केंद्र की राजनीति में लाने की एक योजना भी। 2015 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए माकन का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे एक छात्र नेता से माकन बने देश की सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) के कद्दावर नेता...
विज्ञापन


अजय माकन पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा के रिश्तेदार भी हैं। माकन के चाचा ललित माकन की शादी गीतांजलि से हुई थी जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय शंकर दयाल शर्मा की बेटी थीं। ललित माकन और उनकी पत्नी गीतांजलि की मृत्यु के बाद ही अजय माकन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 
विज्ञापन


अजय माकन का जन्म 12 जनवरी 1964 को एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार में हुआ था। अजय माकन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। वह 15वीं लोकसभा में दिल्ली से सांसद रह चुके हैं, यूपीए की सरकार में केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका राजनीतिक सफर देखें तो वह शुरू से ही काफी प्रभावी रहा है। उन्होंने जिस तरह के पदभार संभाले हैं उससे भी ये साफ देखा जा सकता है कि उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है। वह युवा एवं खेल मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय गृहराज्य मंत्री, शहरी विकास मंत्री के साथ ही दिल्ली सरकार में केंद्रीय बिजली, यातायात एवं पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं।
Trending Videos

तीन बार लगातार रह चुके हैं विधायक

know all about congress leader ajay maken his relation with former president dr shankar dayal sharma
ajay maken

अजय माकन तीन बार लगातार 1993, 1998 और 2003 में दिल्ली से विधायक रहे हैं। माकन 2003 में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर नियुक्त किए गए और इस तरह वह भारत की किसी भी विधानसभा में नियुक्त होने वाले सबसे युवा स्पीकर बन गए। 2003 में उनकी आयु 39 वर्ष थी।

1999 में अजय माकन दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव बनने के साथ ही वह सीएम के प्रमुख सलाहकार और सभी परेशानियों को खत्म करने वाले भी बने। जब 2015 में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई उसके बाद अजय माकन को कांग्रेस का दिल्ली अध्यक्ष बनाया गया। वह सदर बाजार से उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरे और कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा भी रहे।

चुनाव में करारी हार के बाद अजय माकन ने कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया। उस वक्त पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने कांग्रेस की हार का ठीकरा माकन पर ही फोड़ा था जिसका उन्होंने बहुत गुस्से में जवाब दिया था।

अजय माकन का निजी जीवन

know all about congress leader ajay maken his relation with former president dr shankar dayal sharma
अजय माकन की बेटियां - फोटो : ट्विटर

अजय माकन का निजी जीवन भी बेहद दिलचस्प है। अजय माकन स्वतंत्रता सेनानी और राजनेताओं के परिवार से आते हैं। उनके परदादा का नाम जगत राम और दादा का नाम ओपी माकन है। ये दोनों ही स्वतंत्रता सेनानी थे और गुजरात जिले के हरिया कस्बे के मूल निवासी थे। अब यह जगह पश्चिमी पाकिस्तान में है।

अजय माकन के पिता का नाम सीपी माकन और मां का नाम संतोष माकन है। माकन की शादी राधिका माकन से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं, बेटा ओजस्वी और दो बेटियां आरुषि और अहाना। अजय माकन की पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल में हुई।

उन्होंने बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स से दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया। दिल्ली विश्वविद्यालय ही वो जगह है जहां से माकन ने राजनीति की शुरुआत की। वह 1985 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष बने। हालांकि राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले वह बिजनेसमैन थे।

अजय माकन ने राजनीति करियर की शुरुआत

know all about congress leader ajay maken his relation with former president dr shankar dayal sharma
अजय माकन की बहनें - फोटो : फेसबुक

अजय माकन ने डीयू छात्रसंघ के अध्यक्ष के तौर पर 1985 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। उनके चाचा सत्य प्रकाश माकन और ललित माकन राजनीति में बड़ा नाम थे, इसके चलते माकन को राजनीति में आने में कोई परेशानी नहीं हुई। अपने चाचा ललित माकन की मौत के बाद उन्हें दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया गया।

सीएनजी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद माकन ने ही दिल्ली में सीएनजी बेस्ड सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था करवाई थी, जिससे दिल्ली की वायुगुणवत्ता में काफी सुधार हुआ।

बिजली के क्षेत्र में काम
गैस बेस्ड 330 मेगावाट की प्रगति पावर प्रोजेक्ट पाने में माकन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बिजली मंत्री रहते हुए इतने इंतजाम किए जिससे दिल्ली में बिजली की सप्लाई नियमित व निर्बाध रूप से हो सके।

ट्रांसपोर्ट मंत्रालय
इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवाने के साथ ही यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर की सुविधा मुहैया कराने जैसा महत्वपूर्ण काम माकन ने ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed