फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Racket: 10वीं पास कुलदीप ही निकालता और लगाता था किडनी, मास्टरमाइंड ने ऐसे सीखीं बारीकियां

Sat, 04 Jun 2022 10:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jun 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Kidney Racket 10th pass kuldeep is mastermind he only use to do kidney transplant know how he mastered this art
किडनी रैकेट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

किडनी रैकेट के आरोपियों ने वाट्सएप पर किडनी डोनेट के नाम से बहुत सारे ग्रुप बना रखे थे। ये पीड़ित की तलाश के लिए इन वाट्सएप ग्रुप को सर्च करते रहते थे। ये ज्यादातर पीड़ित व रिसीवर को व्हाट्सएप ग्रुप पर ही तलाश करते थे। जांच में खुलासा हुआ है कि इन्होंने ऐसे करीब 20 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हुए थे। आरोपियों को कई रिसीवर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ही मिले थे। दूसरी तरफ बीमार व गरीब लोगों को ये पैसे के बहाने अपने जाल में फंसाते थे। आगे जानिए कैसे गिरोह के मास्टरमाइंड ने किडनी ट्रांसप्लांट की बारीकियां सीखी थीं जबकि वह सिर्फ दसवीं पास है...

Kidney Racket 10th pass kuldeep is mastermind he only use to do kidney transplant know how he mastered this art
किडनी रैकेट में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड कुलदीप राय उर्फ केडी सिर्फ दसवीं कक्षा पास है। उसने ओटी टेक्नीशियन का डिप्लोमा किया हुआ है। उसने 20 वर्षों तक दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में काम किया हुआ है। इस दौरान उसने डॉक्टरों को ऑपरेशन करते हुए सर्जरी करनी सीखी।

Kidney Racket 10th pass kuldeep is mastermind he only use to do kidney transplant know how he mastered this art
गोहांग का वो अस्पताल जहां से चलता था किडनी रैकेट - फोटो : अमर उजाला

आरोपी  ने पूछताछ में खुलासा किया है कि हरियाणा के गोहाना में बनाई गई ओटी में वह किडनी प्रत्यारोपण करता था। यहां गैंग ने 12 कमरों का चार मंजिला भवन किराए पर ले रखा था। ये गिरोह अपना अस्पताल चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kidney Racket 10th pass kuldeep is mastermind he only use to do kidney transplant know how he mastered this art
गिरफ्तार आरोपी और इनसेट में अस्पताल जहां होता था खेल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में ये बात सामने आई है कि ये मजबूर व गरीब लोगों को पैसे का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे, साथ ही में ये इलाज कराने के बहाने लोगों को अपने जाल में भी फंसाते थे। ऐसे लोगों के सामने ये किडनी गिरोह के सदस्य खुद को एनजीओ व चैरिटी संस्था का स्वयंसेवक बताते थे।
विज्ञापन
Kidney Racket 10th pass kuldeep is mastermind he only use to do kidney transplant know how he mastered this art
kidney racket

आरोपी पीड़ितों से कहते थे कि उन्हें गरीबों का इलाज करवाने के लिए सरकार व बड़ी कंपनियों से पैसा मिलता है और ये उन्हें फ्री में इलाज कराने का झांसा देते थे। ये इन लोगों को अपने पास ठहराते थे। फिर उनका ब्रेनवॉश कर उनको किडनी दान करने के लिए तैयार कर लेते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed