फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल को उद्घाटन का न्योता न मिलने पर AAP ने खड़े किए ये गंभीर सवाल

Sun, 24 Dec 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Dec 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
kejriwal didn't got invitation for inauguration of metro magenta line
magenta line - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो किराए में बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच हुए विवाद का असर सोमवार को मजेंटा लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी दिखेगा। मजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम) के 12.64 किलोमीटर के एक सेक्शन (बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, मगर इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यौता नहीं मिला है।

kejriwal didn't got invitation for inauguration of metro magenta line
yogi in noida - फोटो : राजन राय

वह भी तब, जबकि लाइन दिल्ली के हिस्से में भी है और दिल्ली सरकार की डीएमआरसी में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा के मुताबिक, अब तक हमें मजेंटा लाइन के उद्घाटन की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जो भी जानकारी है, वह मीडिया के माध्यम से आ रही है।

kejriwal didn't got invitation for inauguration of metro magenta line
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह

न्यौता क्यों नहीं मिला, इस बारे में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ज्यादा बेहतर बता सकता है। वहीं, आप विधायक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि केंद्र सरकार हमारी 50 फीसदी हिस्सेदारी खुद दे दिया करे। फिर वह जब चाहे तब उद्घाटन करे, हमें कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kejriwal didn't got invitation for inauguration of metro magenta line
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

50 फीसदी हिस्सेदारी वाली दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री को न्यौता क्यों नहीं मिला, इस पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से पूछा गया तो अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह उनका आयोजन नहीं है।

विज्ञापन
kejriwal didn't got invitation for inauguration of metro magenta line
yogi in noida - फोटो : राजन राय

यह उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले नोएडा प्राधिकरण का आयोजन है। जिस हिस्से का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री आ रहे हैं, उसका फंड उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिला है। हालांकि, यह लाइन दिल्ली के हिस्से में पड़ने वाले कालकाजी मंदिर स्टेशन तक आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed