मेट्रो किराए में बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच हुए विवाद का असर सोमवार को मजेंटा लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी दिखेगा। मजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम) के 12.64 किलोमीटर के एक सेक्शन (बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, मगर इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यौता नहीं मिला है।
2 of 7
yogi in noida
- फोटो : राजन राय
वह भी तब, जबकि लाइन दिल्ली के हिस्से में भी है और दिल्ली सरकार की डीएमआरसी में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा के मुताबिक, अब तक हमें मजेंटा लाइन के उद्घाटन की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जो भी जानकारी है, वह मीडिया के माध्यम से आ रही है।
3 of 7
yogi in noida
- फोटो : लाल सिंह
न्यौता क्यों नहीं मिला, इस बारे में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ज्यादा बेहतर बता सकता है। वहीं, आप विधायक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि केंद्र सरकार हमारी 50 फीसदी हिस्सेदारी खुद दे दिया करे। फिर वह जब चाहे तब उद्घाटन करे, हमें कोई दिक्कत नहीं है।
4 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
50 फीसदी हिस्सेदारी वाली दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री को न्यौता क्यों नहीं मिला, इस पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से पूछा गया तो अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह उनका आयोजन नहीं है।
5 of 7
yogi in noida
- फोटो : राजन राय
यह उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले नोएडा प्राधिकरण का आयोजन है। जिस हिस्से का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री आ रहे हैं, उसका फंड उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिला है। हालांकि, यह लाइन दिल्ली के हिस्से में पड़ने वाले कालकाजी मंदिर स्टेशन तक आएगी।