फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करना अब पड़ेगा भारी, सस्पेंड हो जाएगा डीएल

Thu, 16 Nov 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 16 Nov 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
if you talk on mobile while driving your driving license will be suspend for three months
मोबाइल फोन

स्कूटर, बाइक, कार या कामर्शियल वाहन चलाते वक्त अगर फोन पर बात की तो अब खैर नहीं।

if you talk on mobile while driving your driving license will be suspend for three months
Driving

वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन पर बात करते पकड़े जाने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। दोबारा लाइसेंस लेने के लिए तीन महीने बाद फिर से आवेदन करना होगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ प्रमुख सचिव (परिवहन विभाग) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिया गया। एआरटीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

if you talk on mobile while driving your driving license will be suspend for three months
ट्रैफिक नियम तोड़ा तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द - फोटो : File Photo

मोबाइल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग और ओवर लोडिंग पर भी ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you talk on mobile while driving your driving license will be suspend for three months
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का यूज - फोटो : फाइल फोटो

लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद तीन महीने तक वाहन नहीं चला सकेंगे, इसके बाद भी कोई वाहन चलाता मिलता तो उसका चलान काटा जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। 

विज्ञापन
if you talk on mobile while driving your driving license will be suspend for three months
mobile phone using while driving
शहर के ब्लैक प्वाइंट होंगे खत्म
बैठक में ज्यादा दुर्घटनाओं वाली जगहों को ब्लैक प्वाइंट का नाम दिया गया। इन ब्लैक प्वाइंट को खत्म किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग मिलकर कदम उठाए जाएंगे। साथ ही 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को हटाने की कार्रवाई तेज की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed