फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के नेपाल भागने की आशंका पर बॉर्डर पर अलर्ट, लखीमपुर खीरी में गश्त बढ़ी

Sun, 05 Jul 2020 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jul 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter Alert at border on possibility of Vikas Dubey fleeing to Nepal patrolling increased in Lakhimpur Kheri
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे के नेपाल भागने की आशंका पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी के निर्देश पर संपूर्णानगर, गौरीफंटा और चंदनचौकी के नेपाल बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग तथा चेकिंग कर रही हैं। 




 
Kanpur Encounter Alert at border on possibility of Vikas Dubey fleeing to Nepal patrolling increased in Lakhimpur Kheri
नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
गौरीफंटा में एसपी पूनम के निर्देश पर सीमा को सील कर दिया गया है। बैरियर पर एसएसबी और कोतवाली पुलिस आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग कर रही है। एसएसबी ने सीमा की मोहाना नदी घाट पर भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। घाट पर जवानों की तैनाती की गई है दी। आसपास के गांवों में भी गश्त के अलावा नजर रखी जा रही है। 

 
Kanpur Encounter Alert at border on possibility of Vikas Dubey fleeing to Nepal patrolling increased in Lakhimpur Kheri
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
संपूर्णानगर में भी नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। 49वीं वाहिनी एसएसबी की बसही बीओपी ने शनिवार को सुबह भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 200 से 202 तक पैदल पेट्रोलिंग की। जंगली रास्तों के अलावा सीमावर्ती गांवों में एहतियात बरतते हुए निगरानी रखी गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter Alert at border on possibility of Vikas Dubey fleeing to Nepal patrolling increased in Lakhimpur Kheri
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
बसही प्रभारी निरीक्षक भेर जी सोडा ने बताया कि सख्ती पहले से ही थी लेकिन कानपुर मामले के बाद सीमाओं पर और अधिक सख्ती रखी जा रही है। जवानों को बढ़ाकर लगातार जंगली रास्तों पर नजर रखी जा रही है। सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भी साथी जवानों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Kanpur Encounter Alert at border on possibility of Vikas Dubey fleeing to Nepal patrolling increased in Lakhimpur Kheri
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गुरुवार की रात कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीदों में सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर के अलावा दो दरोगा, चार सिपाही शामिल थे। शातिर बदमाशों ने गोलियों के अलावा बम और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। कई पुलिसकर्मियों के असलहे तक लूट लिए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed