फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanjhawala Case: पुलिस की अहम गवाह निधि को परिवार ने कर रखा है बेदखल, आगरा में दर्ज है ड्रग्स का केस

Fri, 06 Jan 2023 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Kanjhawala Case Nidhi has been evicted by the family drug case registered on her in Agra
kanjhawala case - फोटो : अमर उजाला

कंझावला कांड की मुख्य गवाह निधि को परिवार ने घर से बेदखल कर रखा है। इस बात का खुलासा उसकी मां सुदेश ने किया। सुदेश को दो पुलिसकर्मी बुधवार को दयाबस्ती वाल्मीकि मोहल्ला (रेलवे लाइन) झुग्गी में रहने वाली मां बबली के पास छोड़ गए थे। इससे पहले वह सुल्तानपुरी में अपने दोनों बेटों के साथ रहती थी। वह किशनगंज स्थित रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई का काम करती है और सुल्तानपुरी से रोज यहां काम करने आती है।

Kanjhawala Case Nidhi has been evicted by the family drug case registered on her in Agra
कंझावला कांड - फोटो : अमर उजाला

सुदेश ने बताया कि निधि लड़कियों के साथ घूमती थी। मानती नहीं थी और जिद करती थी। इसकी वजह से उनके बेटों ने उसे घर से बेदखल कर दिया था। उसने बताया कि बावजूद इसके वह चुपके से निधि से मिलने के लिए चली जाती थी। 

Kanjhawala Case Nidhi has been evicted by the family drug case registered on her in Agra
अपने घर के बाहर खड़ी निधि - फोटो : एएनआई

बेटी का बचाव करते हुए मां ने कहा कि घटना के बाद निधि काफी डर गई थी, जिसकी वजह से वह पुलिस को जानकारी नहीं दी। उसके भी सिर और हाथ में चोट लगी थी और वह उस रात काफी घबराई हुई उसके पास आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanjhawala Case Nidhi has been evicted by the family drug case registered on her in Agra
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

सुदेश की मां बबली ने बताया कि बुधवार को जब सुदेश को पुलिस उसके पास लेकर आई थी, तब उसे निधि के साथ हुई घटना के बारे में पता चला। निधि की नानी बबली 60 साल से दया बस्ती वाल्मीकि मोहल्ला (रेलवे लाइन) झुग्गी संख्या-149/4 में रहती है। उसने बताया कि वह अपने पति मेसर और 11 साल के पोता अभिनव के साथ रहती है। उसका बेटा सोमवीर बहुत ज्यादा शराब पीता था, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं चार साल पहले करंट लगने से बहू आरती की भी मौत हो गई थी। उसके पति रेलवे में सफाई कर्मचारी थे। अब पेंशन से उनके घर का खर्चा चलता है। 

विज्ञापन
Kanjhawala Case Nidhi has been evicted by the family drug case registered on her in Agra
सीसीटीवी में कैद बलेनो कार - फोटो : सोशल मीडिया

निधि की मां ने बताया कि उसकी बेटी के खिलाफ आगरा के राजा की मंडी इलाके में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वह ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है, उसको इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है। निधि क्या काम करती है, उसे इसके बारे में भी उसकी मां को ज्यादा कुछ पता नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed