अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार करते हुए गिरफ्तार किया गया हैं। वह साल 2004 से 2009 के बीच ऑफिसियल वर्ल्ड गोल्फ रैंकिंग में कई बार टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
2 of 6
ज्योति रंधावा
- फोटो : ANI
ज्योति रंधावा का जन्म 4 मई 1972 को नई दिल्ली में हुआ। उन्होंने 1986 में राष्ट्रीय सब-जूनियर खिताब जीता और इसके बाद गोल्फ को अपना पेशा चुना। वो एशियन टूर और यूरोपियन टूर में शामिल हो चुके हैं। रंधावा साल 2002 में एशियन टूर मनी लिस्ट में शीर्ष पर थे।
3 of 6
ज्योति रंधावा
- फोटो : ANI
रंधावा ने कई एमेच्योर और पेशेवर दौरों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने करीब 16 पेशेवर टूर में जीत दर्ज की। ज्योति के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2004 का माना जाता है जब जॉनी वॉकर क्लासिक में उन्होंने टाई खेला था।
4 of 6
ज्योति रंधावा
- फोटो : ANI
रंधावा की शादी बॉलीवुड की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ हुई है। हालांकि इनके बीच साल 2014 में तलाक हो गया था। इनके बेटे का नाम जोरावर रंधावा है। जो अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ रहता है।
5 of 6
ज्योति रंधावा
- फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति और गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बहराइच में अवैध शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक .22 राइफल व जंगल में कैंप करने का अन्य सामान बरामद किया गया है।